फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sadar Hospital running with the help of exorcism in Nalanda, doctors again absent in emergency

Bihar: झाड़-फूंक से चल रहा CM नीतीश के गृह जिले का सदर अस्पताल, इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर लापता; मरीज बेहाल

Tue, 11 Jul 2023 08:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jul 2023 08:07 PM IST
सार

Exorcism in Sadar Hospital: झाड़-फूंक करने वाले भगत भगवान चौहान ने बताया कि सर्पदंश के मरीज को सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन यहां डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने के कारण वह झाड़-फूंक कर रहे थे।

विज्ञापन
Sadar Hospital running with the help of exorcism in Nalanda, doctors again absent in emergency
अस्पताल में सर्पदंश के मरीज की झाड़-फूंंक करता भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के सदर अस्पताल की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की रात इमरजेंसी वार्ड में एक अजीब नजारा देखने को मिला। जहां डॉक्टर की जगह झाड़-फूंक करने वाले मरीज का इलाज करते हुए देखे गए।

विज्ञापन


दरअसल, इमरजेंसी ड्यूटी में पदस्थापित डॉक्टर की ट्रेनिंग चल रही है। इसके कारण उनकी जगह अन्य कोई दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नहीं लगाई गई है। बीती रात बिहारशरीफ प्रखंड के हरगावां पंचायत के नेवाजीबीघा गांव से सर्पदंश के शिकार एक सुजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर की जगह उसका इलाज झाड़-फूंक करने वाले उसी गांव के रहने वाले भगवान चौहान के द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन


झाड़-फूंक करने वाले भगत भगवान चौहान ने बताया कि वह अपने घर में सोए हुए थे। तभी उन्हें सर्पदंश की बात कहकर घर से बुलाकर लाया गया। इसके बाद उन्होंने मरीज की झाड़-फूंक की। उसके बाद जब मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी तो सदर अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के नहीं रहने के बाद फिर से उन्होंने झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अन्य दूसरे मरीज और उनके परिजन भी डॉक्टर के नहीं रहने के कारण बेहाल दिखे। वहीं, अस्पताल प्रबंधन इन सभी बातों से बेखबर रहा। न तो सिविल सर्जन ने और न ही अस्पताल के उपाधीक्षक ने फोन उठाने की जहमत उठाई।


सदर अस्पताल में बदइंतजामी का यह कोई नया मामला नहीं है। दो दिन पहले ही इमरजेंसी से डॉक्टर लापता थे। इसके बाद एसएनसीयू में पदस्थापित डॉक्टर ने इमरजेंसी की कमान संभाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed