फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ruckus of CTET candidates before CM Nitish in Kurhani, workers threw chairs to calm them down

कुढ़नी में नीतीश की सभा के दौरान सीटीईटी अभ्यर्थियों का हंगामा, शांत कराने को कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां फेंकी

Fri, 02 Dec 2022 06:50 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुढ़नी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुढ़नी Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 02 Dec 2022 06:50 PM IST
सार

सीटीईटी अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात पर हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन
Ruckus of CTET candidates before CM Nitish in Kurhani, workers threw chairs to calm them down
मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन करते अभ्यर्थियों पर फेंकी गईं कुर्सियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में सीटीईटी अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुर्सियां भी जमकर चलीं। यहां सीटीईटी अभ्यर्थी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इसी बात पर हंगामा शुरू हो गया। जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कुर्सी मारकर अभ्यर्थियों को भगाया।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा- यह सब मत कीजिए, सरकार कल्याण करेगी
कैंडिडेट्स को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां चुनाव हो रहा है, ये सब मत कीजिए। सरकार सबका कल्याण करेगी। जितनी तेजी से काम हो रहा है तो उसकी चिंता मत कीजिए। तेजस्वी यादव ने भी आश्वासन दिया कि सब हो गया है, आप लोग चिंता मत कीजिए। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मनोज कुशवाहा को सात दलों का समर्थन है। घर-घर जाकर सबकी बात सुन रहे हैं। सरकार सबका कल्याण करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed