फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rti activist jayant kumar shot dead in bihar vaishali

बिहार: RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, नेताओं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ इकट्ठा किए थे सबूत

Wed, 04 Apr 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Rti activist jayant kumar shot dead in bihar vaishali

बिहार में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है।  वैशाली  जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के पास बुधवार को कार्यकर्ता जयंत कुमार को गोली मार दी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं पंचायत की उपमुखिया के पति अरविंद सिंह को भी गोली लगने की खबर है। हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दोपहर 12.30 के करीब की है। जयंत कुमार ने गोरौल के पूर्व थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मियों समेत कई नेताओं के खिलाफ आरटीआई के जरिए सबूत एकत्रित किए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों गांव-बयासचक, पंचायत इनायत नगर के निवासी हैं। दोनों आज सुबह जब पंचायत के करीब चाय पी रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग आए और उन्होंने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जयंत कुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं अरविंद सिंह उर्फ भद्र सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगने की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed