{"_id":"5fc95ebc8ebc3ec5f1253650","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-visits-bihar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रमुख मोहन भागवत का आज बिहार दौरा, बैठक में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ प्रमुख मोहन भागवत का आज बिहार दौरा, बैठक में करेंगे शिरकत
Fri, 04 Dec 2020 03:25 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को पटना आएंगे। आरएसएस की पांच और छह दिसंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में पटना में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
इधर भागवत के आने के पहले ही भाजपा ने भी नई रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा अपने पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों को यह जिम्मेवारी सौंप रही है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को सफलता नहीं मिली उस को गोद लिया जाए। इसके माध्यम से भाजपा पूरे बिहार में अपने सांगठनिक ढांचा को ठीक करने में जुट गई है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि संघ प्रमुख के बिहार दौरे के पहले भाजपा ने अपने स्तर से भी तैयारी की है। भाजपा का 169 विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व नहीं है। पार्टी का मानना है कि अप्रैल और मई में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले पार्टी को बिहार के हर पंचायतों तक पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन