फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RRB NTPC Exam result Protest 4 people arrested for pelting stones and vandalism at Rajendra Nagar Terminal, Patna

RRB NTPC Exam result Protest: चार छात्र गिरफ्तार, छह कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों पर उकसाने का आरोप, पटना के डीएम ने की पुष्टि

Fri, 28 Jan 2022 12:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
RRB NTPC Exam result Protest 4 people arrested for pelting stones and vandalism at Rajendra Nagar Terminal, Patna
आरआरबी एनटीपीसी के परिणाम से नाराज बिहार के युवकों का पटना के स्टेशनों पर प्रदर्शन - फोटो : ANI

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा परिणाम के बाद पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्रों ने 24 जनवरी को जमकर बवाल किया था। इस पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि "बिहार में 24 जनवरी को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पथराव और तोड़फोड़ करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान छह कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को उकसाने के आरोप में नामजद किया गया है। हमने जांच के लिए कुछ वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है।"

विज्ञापन





वहीं छात्रों पर की गई कार्रवाई के बाद इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि "रेलवे ग्रुप-डी की दो की जगह एक परीक्षा लेगा, एनटीपीसी के परिणाम 'एक छात्र-यूनिक रिजल्ट' फार्मूले पर- रेल मंत्री वैष्णव ने मुझे भरोसा दिलाया है। बिहार में प्रशासन कोई दमनात्मक कार्रवाई न करे।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "भाजपा की सरकार सभी क्षेत्र के पब्लिक सेक्टर की नौकरियों को खत्म करना चाहती है जिसका कारण है कि हर बार परीक्षा रद्द की जाती है, खासकर रेलवे में। ये सरकार हर क्षेत्र में हस्तक्षेप करके सुनिश्चित नौकरियों को खत्म कर रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed