RRB NTPC Exam result Protest: चार छात्र गिरफ्तार, छह कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों पर उकसाने का आरोप, पटना के डीएम ने की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा परिणाम के बाद पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्रों ने 24 जनवरी को जमकर बवाल किया था। इस पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि "बिहार में 24 जनवरी को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पथराव और तोड़फोड़ करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान छह कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को उकसाने के आरोप में नामजद किया गया है। हमने जांच के लिए कुछ वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है।"
वहीं छात्रों पर की गई कार्रवाई के बाद इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि "रेलवे ग्रुप-डी की दो की जगह एक परीक्षा लेगा, एनटीपीसी के परिणाम 'एक छात्र-यूनिक रिजल्ट' फार्मूले पर- रेल मंत्री वैष्णव ने मुझे भरोसा दिलाया है। बिहार में प्रशासन कोई दमनात्मक कार्रवाई न करे।"
रेलवे ग्रुप डी की दो की जगह एक परीक्षा लेगा, एनटीपीसी के परिणाम 'एक छात्र-यूनिक रिजल्ट' फार्मूले पर
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 27, 2022
- रेल मंत्री वैष्णव ने मुझे दिलाया भरोसा
- बिहार में प्रशासन न करे कोई दमनात्मक कार्रवाई
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि "भाजपा की सरकार सभी क्षेत्र के पब्लिक सेक्टर की नौकरियों को खत्म करना चाहती है जिसका कारण है कि हर बार परीक्षा रद्द की जाती है, खासकर रेलवे में। ये सरकार हर क्षेत्र में हस्तक्षेप करके सुनिश्चित नौकरियों को खत्म कर रही है।"