फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Robbery worth lakhs in SBI branch manager house, Bihar Police retired sub inspector also taken hostage

Bihar News : बैंक मैनेजर के घर में रिटायर्ड दरोगा समेत छह को बंधक बना डाका; सीएम के गृह जिले में लाखों का डाका

Fri, 03 Nov 2023 01:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 03 Nov 2023 01:15 PM IST
सार

घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि रात में 12.14 बजे पहले एक व्यक्ति घर के पास आया, जो करीब 5 से 10 मिनट तक घर के आसपास रेकी की। इसके बाद वह घर की बाउंड्री फांदकर घर में घुसा और पीछे के दरवाजे को खोल दिया।

विज्ञापन
Robbery worth lakhs in SBI branch manager house, Bihar Police retired sub inspector also taken hostage
Bihar Robbery at bank manager house - फोटो : Social Media

विस्तार

नालंदा में बदमाशों ने गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में एसबीआई के बैंक मैनेजर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैती की घटना बेगूसराय में एसबीआई ब्रांच में पदस्थापित श्रीकांत शर्मा के घर में हुई है। घर मे घटना के वक्त श्रीकांत शर्मा के पिता रामचंद्र प्रसाद उनकी पत्नी समेत कुल 6 सदस्य मौजूद थे। रामचंद्र प्रसाद दारोगा के पद से 2018 में रिटायर कर चुके है। 
विज्ञापन


एक दर्जन डकैतों ने दिया घटना को अंजाम
घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि रात में 12.14 बजे पहले एक व्यक्ति घर के पास आया, जो करीब 5 से 10 मिनट तक घर के आसपास रेकी की। इसके बाद वह घर की बाउंड्री फांदकर घर में घुसा और पीछे के दरवाजे को खोल दिया। यहां से 11 बदमाश घर के अंदर हथियार लेकर घुसे। डकैतो ने मुंह पर मास्क और चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। जिसकी उम्र करीब 20 से 22 साल के आसपास थी।
विज्ञापन


तीन घंटों तक मचाया उत्पात
जानकारी के मुताबिक, डकैतों ने करीब 3 घंटे तक दम्पत्ति और परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बनाकर एक कमरें में बंद कर दिया और बारी बारी से घर के अंदर पांच कमरों के स्टोरवेल और पलंग के अंदर रखे आभूषण और नकद पार कर दिए। डकैतों ने घर में लगे कई सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को छुड़ा दिया तो वहीं डीवीआर नहीं मिलने पर दम्पत्ति को टॉर्चर भी किया। हालांकि, डकैत डीवीआर ले जाने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लेकर छत पर रख आए
बताया जा रहा है कि घर में सभी सदस्यों के डकैतों ने मोबाइल ले लिया था और उसे ले जाकर छत पर रख दिया था। 

आठ से 10 लाख की डकैती
तीन घंटे के उत्पात के दौरान डकैतो ने करीब आठ से 10 लाख की संपत्ति की डकैती कर ली है। इसमें 50000 नगद व आभूषण है।

तीन बजे सुबह घर से निकले बदमाश
सुबह करीब 3:00 बजे डकैत डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद घर के पीछे के दरवाजे से खेत की तरफ भाग निकले। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने शोर शराबा किया तो आसपास के लोगों की नींद खुली, तब पड़ोसी घर के अंदर गए और परिवार को कमरे से बाहर निकाला गया।


क्या बोले नगर थानाध्यक्ष?
नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हुई है। पीड़ित परिवार के द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed