{"_id":"6298a1cf146d416d9b778151","slug":"robbery-of-one-crore-in-jewellery-shop-in-vaishali-in-broad-daylight-crime-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार के वैशाली में एक करोड़ की डकैती, ज्वैलरी शॉप में दिन-दहाड़े दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार के वैशाली में एक करोड़ की डकैती, ज्वैलरी शॉप में दिन-दहाड़े दिया घटना को अंजाम
Thu, 02 Jun 2022 05:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:24 PM IST
सार
डकैत ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे थे। ये दो-दो की संख्या में आए थे और इनकी कुल संख्या आठ थी। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां की एक ज्वैलरी की दुकान को कुछ अपराधियों ने दिन दहाड़े निशाना बना लिया और लगभग एक करोड़ रुपये कीमत के आभूषणों समेत हीरे और 20 लाख की नकदी भी लूट ले गए। घटना महुआ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
डकैतों ने बाजार में स्थित पातेपुर रोड स्थित श्रीकृष्णा ज्वेलर्स पर धावा बोला और माल लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
ग्राहकों के रूप में दुकान में आए डकैत
सभी डकैत युवा बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार डकैत ग्राहकों की तरह दुकान में घुसे थे। ये दो-दो की संख्या में आए थे और इनकी कुल संख्या आठ थी। गहने दिखाने के लिए कहने पर दुकानदार जब गोदाम की ओर बढ़ा, सभी अपराधी अपने असली रूप में आ गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से बांधा, पिटाई भी की
उन्होंने दुकानदार, उनके बेटे, स्टाफ और एक ग्राहक को कमरे में बंद कर दिया और सभी को सीसीटीवी कैमरे के तार से बांध दिया। वे शोर न मचा सकें इसलिए उनके मुंह भी अपराधियों ने गमछे से बांध दिए। इतना ही नहीं विरोध करने पर बदमाशों ने उन सबकी पिटाई भी की।