फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Robbery in a bank just 100 meters away from the police station in Motihari

Bihar Crime: थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर बैंक में डकैती, आठ लाख रुपये कैश की हुई लूट; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 11 Jul 2024 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Jul 2024 02:55 PM IST
सार

Bihar Crime: मोतिहारी सहित पूर्वी चंपारण में आज कल अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन पूर्वी चंपारण में अपराधी कोई ना कोई वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। कल ही एक बैंक में आठ लाख की चोरी हो गई।

विज्ञापन
Robbery in a bank just 100 meters away from the police station in Motihari
बैंक में डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजा मामला हरसिद्धि थाना के बगल का है, जहां महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित स्पंदना स्फूर्ति बैंक में कल रात नौ बजे के आसपास करीब आठ लाख की लूट हुई है। कहा जा रहा है कि  नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


बैंक के कर्मचारी के द्वारा बताया गया है की तीन बाइक पर सात अपराधी आए थे, सभी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। वहीं मामले की जानकारी होते ही हरसिद्धि पुलिस रात में हरकत में आई और धवही के दो युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अभी तक कोई घटना को लेकर अपराधियों के बारे कोई जानकारी पुलिस द्वारा नहीं मिली है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मगर अपराधी का सुराग नहीं मिला है। वहीं बीते आठ दिनों में सिर्फ हरसिध्दि में ये दूसरी घटना है। बीते दो जुलाई को बाइक पर सवार दो अपराधी मुरारपुर गांव में फाइनेंस कर्मी को हथियार दिखा कर एक लाख तेईस हजार रुपए लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंस कर्मी बृज किशोर कुमार ने पुलिस को अपराधी के बारे में बताया था कि दो अपराधी एक मोटा तथा दूसरा गोरा था जो अभी तक पुलिस की जांच और पकड़ से बाहर है। इस तरह के घटना से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। वहीं स्पंदना स्फूर्ति बैंक में हुई डकैती मामले में सभी बैंक कर्मी के मोबाइल को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का संदेह के मद्देनजर सभी कर्मियों से सुबह से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed