{"_id":"644625de00ce63cef909a617","slug":"road-accidents-in-katoriya-and-dhoraiya-of-banka-two-people-died-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident News: बांका के कटोरिया में टाटा 407 और ट्रक की सीधी टक्कर, धोरैया बाइक गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident News: बांका के कटोरिया में टाटा 407 और ट्रक की सीधी टक्कर, धोरैया बाइक गिरी, दो लोगों की मौत
Mon, 24 Apr 2023 12:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:16 PM IST
सार
कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग मोदी टोला के पास टाटा 407 वाहन और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, धोरैया-सन्हौला मार्ग पर गोनरचक गांव के पास एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बांका जिले कटोरिया और धोरैया में हुए सड़क दुर्घटना में एक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कटोरिया प्रखंड में कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग मोदी टोला के पास टाटा 407 वाहन और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में टाटा 407 के चालक बांका थाना क्षेत्र के लौरी गांव निवासी पोखन यादव के बेटे पूरन यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक मो. इसराफिल के परिजन
दूसरी घटना धोरैया-सन्हौला मार्ग पर गोनरचक गांव के पास घटी। इस बाइक दुर्घटना में भागलपुर जिले के पलवा गांव निवासी युवक मो. इसराफिल की मौत हो गई। इसराफिल अपनी पत्नी नाजरा खातून के साथ बाइक से धोरैया के मलियाचक गांव ससुराल आ रहा था। तभी सामने से एक बच्चा दौड़ गया। बालक को बचाने के चक्कर में बाइक चालक सड़क पर पत्नी संग गिर गया। सिर में अधिक चोट लगने के कारण युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उसकी पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस शव को घायल समझकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन