फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD will celebrate Ram Vilas Paswan's birth anniversary on July 5 tejashwi yadav chirag paswan updates

दांव-पेच: चिराग को साथ लाने की कवायद में तेजस्वी, 5 जुलाई को मनाएंगे रामविलास पासवान की जयंती

Sat, 26 Jun 2021 12:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 12:41 PM IST
सार

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में दो फाड़ होने के बाद अकेले बचे चिराग पासवान को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने साथ लाने की तैयारी कर रही है। राजद चिराग पासवान को अपने खेमे में लेकर दलित वोट बैंक को मजबूत करने की कवायद कर रही है। 

विज्ञापन
RJD will celebrate Ram Vilas Paswan's birth anniversary on July 5 tejashwi yadav chirag paswan updates
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दो गुटों में बटी लोक जनशक्ति पार्टी में अब चिराग पासवान पूरी तरह से अलग-थलग पड़े हुए हैं। उनके साथ अब ना तो बगावती चाचा पशुपति पारस और नहीं कोई सांसद हैं। वहीं दूसरी ओर राजद चिराग पासवान को अपने गुट में शामिल करने की कवायद में जुटी है।  5 जुलाई को चिराग पासवान के पिता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान का जन्मदिन है। चिराग को साथ लाने के लिए राजद भी रामविलास पासवान की जयंती मनाने का फैसला किया है। पार्टी की ओर से एक बयान में कहा गया कि दलित और पिछड़ों के दिवंगत नेता रामविलास पासवान की जयंती पार्टी मनाएगी। 

विज्ञापन


 हालांकि, यह दिन आरजेडी के लिए भी खास है। इसी दिन आरजेडी का  स्थापना दिवस है। यानी 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल 25वां स्थापना दिवस मनाएगा। राजद ने फैसला किया है कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम से पहले रामविलास पासवान की जयंती का कार्यक्रम मनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल रामविलास पासवान की जयंती मनाकर चिराग को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


पिछड़े वोट बैंक पर राजद की नजर
दरअसल, पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी को करीब 6 फ़ीसदी वो मिले थे। ऐसे में तेजस्वी यादव की नजर दलित और पिछड़े वोटबैंक पर है।  चिराग के पास जो 6 फ़ीसदी पासवान वोट बैंक है उसको अपनी ओर मोड़ा जाए। ताकि अगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उसका फायदा राजद को मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed