हल्लाबोल: महंगाई पर विपक्षी दलों का भाजपा सरकार पर हमला, तेजस्वी बोले- लोग भूख से मर रहे हैं और सरकार बेफिक्र
कोरोना काल में महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार लगातारों विपक्षी दलों के निशाने पर है। देशभर में आज विपक्षी दलों के नेता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे और केंद्र पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आज विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोधी दलों के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहार की राजधानी पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने देश में महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव न कहा कि "महंगाई ने जनता की रीढ़ तोड़ दी, लोग भूख से मर रहे हैं और सरकार बेफिक्र है। उनकी पार्टी बिहार के सभी ब्लॉकों में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जनविरोधी बताया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा।
बिजली महंगी, राशन महंगा और महंगा तेल
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 18, 2021
नीतीश भाजपा की सरकार है या जीरो अंडा गोल https://t.co/IKfkoECYFr
बंगाल में टीएमसी ने खोला मोर्चा
पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया। राज्य टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि केंद्र सरकार को जनविरोधी नीतियों में बदलाव करना चाहिए। बंगाल के अंदर और बाहर विरोध जारी रहेगा।
West Bengal: TMC workers protest against fuel price hike in Kolkata
— ANI (@ANI) July 18, 2021
"Central govt should change its anti-people policies. The protest will continue in and outside Bengal," says state TMC General Secretary Kunal Ghosh pic.twitter.com/jmYmrEUKUy
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र की भाजपा सरकार को "जनविरोधी" बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जल्द ही सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में महंगाई के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने और ईंधन दरों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। बता दें कि देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है। वहीं डीजल के दाम में भी भारी उछाल हुआ है। वहीं गैस की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। महंगाई की वजह से आम लोग परेशान हैं।