{"_id":"623f5011df158d1e3f79f0bf","slug":"rjd-mla-tejpratap-yadav-tweet-creates-speculation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजप्रताप के ट्वीट ने चौंकाया: जल्द करूंगा एक बड़ा खुलासा, नर्क भी नसीब नहीं होगा इन्हें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजप्रताप के ट्वीट ने चौंकाया: जल्द करूंगा एक बड़ा खुलासा, नर्क भी नसीब नहीं होगा इन्हें
Sat, 26 Mar 2022 11:10 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:10 PM IST
सार
हाल के दिनों में लालू-राबड़ी के बेटे तेजप्रताप राजद में अपनी उपेक्षा को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव (फ़ाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार एक बार फिर अपने बयान से सियासी गलियारे में सरगर्मी बढ़ा दी। राष्ट्रीय जनता दल विधायक तेजप्रताप यादव ने एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया। समस्तीपुर के हसनपुर के राजद विधायक ने बड़ा खुलासा करने की बात कही। साथ ही उन्हें नासमझ समझने वालों को भी चेताया। हालांकि इस ट्वीट में तेजप्रताप ने यह साफ नहीं किया कि वह किससे नाराज हैं।
विज्ञापन
हाल के दिनों में लालू-राबड़ी के बेटे तेजप्रताप राजद में अपनी उपेक्षा को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। कई बार वे बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर अपमान करने का आरोप लगा चुके हैं। जगदानंद को तानाशाह बताते हुए उन्हें पार्टी से निकालने की भी अपील कर चुके हैं। अपने ट्वीट में तेजप्रताप ने लिखा कि वक्त आ चुका है...एक बड़े खुलासे का। जल्द उन सभी चेहरों से नकाब उतारूंगा, जिन्होंने मुझे नासमझ समझने की भूल की।
विज्ञापन
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- गले में तुलसी माला और दिल में पाप....ईश्वर के नाम का सहारा लेने वाले इन ढोंगियों को जल्द सजा मिलेगी..जल्द खुलासा कुछ इस कदर होगा की नर्क भी नसीब ना होगा इनको।
विज्ञापन
तेजप्रताप अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। जगदानंद सिंह पर वे कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्हें तानाशाह से लेकर पार्टी तोड़ने वाला नेता करार दे चुके हैं। पिछले साल अक्टूबर में तेजप्रताप ने जगदानंद पर आरोप लगाया था कि वह बार-बार पार्टी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।