फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leaders Tejashwi Yadav, Rabri Devi participated in a protest against the central government 9 minutes at 9 pm

बिहारः राबड़ी-तेजस्वी व तेज प्रताप ने नौ बजकर नौ मिनट पर लालटेन जलाकर जताया विरोध

Wed, 09 Sep 2020 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Sep 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
RJD leaders Tejashwi Yadav, Rabri Devi participated in a protest against the central government 9 minutes at 9 pm
राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप - फोटो : ANI

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्वी व तेज प्रताप यादव ने बुधवार को पटना में बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रात के नौ बजकर नौ मिनट पर लालटेन जलाई। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'सबसे ज्यादा युवाओं की आबादी बिहार में है लेकिन हकीकत में बिहार बेरोजगारी का केंद्र बन चुका है।'

विज्ञापन

 
आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बेरोजगारी और सरकारी संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ प्रदेश के लोगों से बुधवार रात नौ बजे नौ मिनट तक घरों की लाइट बंद रखकर दिया-मोमबत्ती और लालटेन जलाने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में नेता प्रतिपक्ष के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ठीक नौ बजे नौ मिनट तक घरों की लाइट बंद कर लालटेन और मोमबत्तिय़ां जलाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। 


लॉकडाउन में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा
देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन की वजह से करीब 40 लाख लोग बेरोजगार होकर बिहार लौटे हैं। इन पर तेजस्वी यादव की नजर है। वे इन्हें अपने पाले में करना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो भी आरजेडी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराएगा वह उन्हें नौकरी देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed