फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rjd leader Tejashwi yadav asks from CM Nitish kumar that how the 1991 murder case ended in 2020

बिहारः तेजस्वी का सीएम नीतीश पर हमला, कहा- 1991 का केस 2020 में खत्म कैसे हो गया

Fri, 27 Nov 2020 07:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 27 Nov 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Rjd leader Tejashwi yadav asks from CM Nitish kumar that how the 1991 murder case ended in 2020
तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई (फाइल)

बिहार विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच जबरदस्त बहस हुई। तेजस्वी ने सत्र के दौरान नीतीश कुमार पर मर्डर केस जैसे गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। 

विज्ञापन


इस आरोप के बाद नीतीश कुमार भड़क गए और कहा कि तेजस्वी झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि दोस्त का बेटा है इसलिए सुनता रहा। अपने पिता से पूछो कि तुम्हें उपमुख्यमंत्री किसने बनाया।
विज्ञापन



अब इस मामले पर तेजस्वी ने मीडिया में एक बयान देते हुए कहा कि 1991 में मुख्यमंत्री के ऊपर केस हुआ और 2008 में फैसला आना था परन्तु टल गया। 2019-20 में केस कैसे खत्म हो गया, ये सब जानते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए क्या एसपी उनके खिलाफ काम करेगा। आप इस्तीफा दे देते, फिर जांच कराते तो मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रह गए...'
इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे थे कि बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रह गए। हमने भी जवाब दिया कि यह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता कि आप मेरे परिवार की बहनों को आप राजनीति में, परामर्श में घसीटकर लेकर आएं।


नीतीश ने दी सफाई, बोले- मैंने किसी का नाम नहीं लिया
उधर, तेजस्वी यादव की इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा, 'मैं प्रजनन दर के बारे में बात कर रहा था और मैंने यह बात परिहास में कही थी। क्या मैंने किसी के बारे में कुछ कहा? लोग इसे खुद ही अपने ऊपर ले रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed