तेजस्वी का नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- सरकार बताए बिहार को कितना पैकेज मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार के गोपालगंज में हुए तिहरे हत्याकांड में जदयू विधायक का नाम लेते हुए कहा था कि विधायक को नीतीश कुमार बचा रहे हैं। अब यादव ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।
यादव ने वर्तमान जदयू सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए कहा, सरकार को यह बताना चाहिए कि बिहार को क्या विशेष पैकेज मिला है। इस सरकार को राशन, सुशासन और प्रशासन के लिए डिजिटल का इस्तेमाल करना चाहिए था, लेकिन ये सरकार चुनाव और भाषण के लिए डिजिटल का इस्तेमाल कर रही है। यह कितने शर्म की बात है।
इस डबल इंजन की सरकार को बताना चाहिए कि क्या विशेष पैकेज मिला बिहार को। इस सरकार को राशन के लिए, सुशासन के लिए और प्रशासन के लिए डिजिटल का इस्तेमाल करना चाहिए था लेकिन ये सरकार चुनाव और भाषण के लिए डिजिटल का इस्तेमाल कर रही है। कितनी शर्म की बात है: राजद नेता तेजस्वी यादव pic.twitter.com/zWZs8NNyKj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2020
इससे पहले लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर भी तेजस्वी नीतीश कुमार को निशाने पर लेते रहे हैं। यादव ने कहा था कि जिनके राज में बिहार से लाखों लोगों का पलायन हुआ, लेकिन मजदूरों को रोकने की कोई योजना नहीं बनी, वे संवेदनशील दिखने का नाटक कर रहे हैं।