{"_id":"5f6d8e6f8ebc3e3f850aa218","slug":"rjd-leader-tejashwi-yadav-and-tej-pratap-yadav-protest-against-agriculture-bill-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि बिल के खिलाफ आरजेडी का जोरदार प्रदर्शन, लालू के स्टाइल में दिखे तेजस्वी-तेजप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि बिल के खिलाफ आरजेडी का जोरदार प्रदर्शन, लालू के स्टाइल में दिखे तेजस्वी-तेजप्रताप
Fri, 25 Sep 2020 12:00 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद: कृषि बिल के खिलाफ आरजेडी का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कृषि बिल के खिलाफ देश के विपक्षी दलों और किसान संगठनों ने मिलकर भारत बंद का एलान किया है। इसी क्रम में बिहार में राष्ट्रीय जनता दल बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। आरजेडी के नेता तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्टाइल में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने सरकार से बिल तुरंत वापस लेने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि अगर बिल वापस नहीं लिया गया तो 25 सितंबर के दिन देशव्यापी प्रदर्शन में आरजेडी भी हिस्सा लेगी। आज तेजस्वी यादव और तेज प्रताप समेत कई कई कार्यकर्ता बिल के खिलाफ में खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं और तेज प्रताप यादव ट्रैक्टर के छज्जे पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और बिल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आज खिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, अखिल भारतीय किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन द्वारा देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है।
#WATCH Patna: Rashtriya Janata Dal leader Tejashwi Yadav drives a tractor, as he takes part in the protest against #FarmBills passed in the Parliament. #Bihar pic.twitter.com/3CanJjtGo4
— ANI (@ANI) September 25, 2020
बता दें कि यह किसान बिल संसद से जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद भी पास हो चुका है। वहीं तेजस्वी यादव का कहना है कि सरकार ने देश के अन्नदाता को फंडदाता का कठपुतली बना दिया है। कृषि बिल किसानों के खिलाफ है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने कहा था कि किसान की आय 2022 तक दोगुनी कर देंगे लेकिन इस बिल से किसान की दोगुनी नहीं होगी बल्कि और घट जाएगी।