फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rjd leader said lalu yadav is neither able to sit nor stand on his own

लालू यादव खुद बैठने और उठने में असक्षम, अच्छे अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत : राजद नेता

Sun, 18 Nov 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 18 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
rjd leader said lalu yadav is neither able to sit nor stand on his own

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत में अभी तक कोई सुधार नहीं आया है। लालू इस समय रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रहा है। आरजेडी विधायक रेखा देवी लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची और उनके स्वास्थय के बारे में जाना। रेखा देवी ने पत्रकारों को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को बेहतर सुविधाओं के लिए अच्छे अस्पताल में भर्ती किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


"उनकी स्वास्थ्य स्थिति खराब है। वह न तो बैठने में सक्षम हैं और न ही खुद खड़ा हो सकते हैं।" उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। लालू का उपचार कर रहे डॉ प्रसाद ने कहा कि वह न तो देवी की टिप्पणी से इंकार कर सकते हैं और न ही पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "तथ्य यह है कि लालू प्रसाद की स्थिति पिछले पांच दिनों में खराब हो गई है क्योंकि उनके दाहिने घुटने के पीछे घाव है।"
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू ने शुक्रवार सुबह डॉक्टरों से बेचैनी, चक्कर आने और सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद बाहर से तुरंत स्पेशल डॉक्टरों की टीम को उनके इलाज के लिए बुलाया गया है। उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल कुछ बढ़ गया है। बता दें कि अभी तक उनका इलाज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के पेइंग वार्ड में चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर्स का कहना है कि लालू शुगर और इन्फेक्शन के साथ साथ कई अन्य बिमारियों से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से उनका शरीर बिमारियों से लड़ने में साथ नहीं दे रहा है। अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ब्लड शुगर लेवल बढ़कर 190 पर पहुंचा गया है। इसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें दो तरह के एंटीबायोटिक्स देना शुरू कर दिया है। 


उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। उन्हें इलाज के लिए रांची हाईकोर्ट से 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत मिली है। 16 मई को लालू के बेल बॉन्ड की प्रक्रिया को पूरा किया गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें किडनी स्टोन, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed