फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Leader Lalu Prasad Yadav below the belt remark for PM Narendra Modi dynasty politics remark news and updates

लालू प्रसाद यादव: मोदी के वंशवादी राजनीति पर तंज से भड़के राजद प्रमुख, कर दी ये आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 11 Feb 2022 05:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 11 Feb 2022 05:07 PM IST
सार

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "एक समय था जब नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार एक-दूसरे पर नाम लेकर निशाना साधते थे। कोई भी कह सकता है कि भाजपा का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी है। वहीं, जदयू का मतलब 'जनता का दमन, उत्पीड़न' पार्टी।"

विज्ञापन
RJD Leader Lalu Prasad Yadav below the belt remark for PM Narendra Modi dynasty politics remark news and updates
लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज। - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसद में दिए अपने भाषण में कांग्रेस समेत क्षेत्रीय पार्टियों पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि ज्यादातर राजनीतिक दल अभी भी भारत में वंशवाद को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। हालांकि, उन्होंने जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की ओर से अपने परिवार से किसी को राजनीति में न लाने के लिए तारीफ भी की थी। अब पीएम के इस बयान को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हमला बोला है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी तक कर दी।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से जब मोदी के बयान को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मोदी के कभी बच्चे नहीं थे। नीतीश के पास भी एक बेटा है, जो राजनीति से दूर है। कोई प्रार्थना ही कर सकता है कि उन्हें ऐसी संतानें मिलतीं जो उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकतीं।"
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान लालू के साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। गौरतलब है कि राजद का 2015 में नीतीश की पार्टी जदयू से गठबंधन भी हुआ था। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों पार्टियों ने रिश्ते तोड़ लिए थे और नीतीश ने बाद में भाजपा के साथ सरकार बना ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर तेजस्वी यादव ने प्रेस के सामने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी जुबानी जंग की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा, "एक समय था जब नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार एक-दूसरे पर नाम लेकर निशाना साधते थे। कोई भी कह सकता है कि भाजपा का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी है। वहीं, जदयू का मतलब 'जनता का दमन, उत्पीड़न' पार्टी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed