फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD is an anarchist party, the Congress is anti-national, Will Grand Alliance ensure development in Bihar : JP Nadda at Sonepur rally 

राजद अराजक पार्टी और कांग्रेस राष्ट्र विरोधी, क्या यह गठबंधन विकास सुनिश्चित करेगा: नड्डा

Sat, 31 Oct 2020 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 31 Oct 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
RJD is an anarchist party, the Congress is anti-national, Will Grand Alliance ensure development in Bihar : JP Nadda at Sonepur rally 
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

बिहार के सोनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनता से पूछा क्या महागठबंधन बिहार का विकास कर पाएगा? नड्डा ने कहा, 'राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक अराजकतावादी पार्टी है, कांग्रेस राष्ट्र विरोधी है, यह बिहार में महागठबंधन है। क्या यह गठबंधन विकास सुनिश्चित करेगा?' 

विज्ञापन


'लालटेन' की सरकार चाहिए या 'एलईडी' की
रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने जनता से पूछा कि आप लोगों को 'लालटेन' की सरकार चाहिए या 'एलईडी' की। उन्होंने 19 लाख सरकारी नौकरी देने को लेकर भी बात कही। उन्होंने आगे कहा कि पिछला चुनाव नीतीश कुमार जी ने लालू जी के साथ महागठबंधन में लड़ा था। महागठबंधन क्यों टूटा? महागठबंधन इसलिए टूटा क्योंकि नीतीश जी समझ गए कि मेरा सुशासन इन कुशासन वालों के साथ नहीं चल सकता है।
विज्ञापन

 
महात्मा गांधी जी भी शरमा रहे होंगे
नड्डा ने आगे कहा राहुल गांधी जो दलील देते हैं उसे इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर रखता है, ये हैं हमारी राष्ट्र भक्त इंडियन नेशनल कांग्रेस। महात्मा गांधी जी भी शरमा रहे होंगे, उनको भी लगता होगा कि क्या हो गया। मेरा नाम चुराकर इन्होंने क्या-क्या कर दिया। नड्डा ने अनुच्छेद 370 और पुलवामा हमले को लेकर भी जनता के सामने अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वो बिहार में लोगों 10 लाख रोजगार कैसे देंगे?
जेपी नड्डा ने कहा कि, वो बिहार में लोगों 10 लाख रोजगार कैसे देंगे? उन्होंने राज्य के 20 लाख से ज्यादा लोगों को राज्य छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। नीतीश कुमार जी ने उन्हें क्यों छोड़ा, क्योंकि कुशासन और सुशासन साथ-साथ नहीं चल सकते हैं।

बिहार में भाजपा-जदयू-हम और वीआईपी सरकार बना रहे हैं
उन्होंने कहा कि साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बिहार में भाजपा-जदयू-हम और वीआईपी सरकार बना रहे हैं। इसलिए कम सीटों का सवाल ही नहीं है। लोग लालू प्रसाद के कुशासन के मुकाबले नीतीश कुमार का सुशासन लोग याद कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ही हमारे नेता होंगे
भाजपा को अगर ज्यादा सीटें भी आती हैं तो भी नीतीश कुमार ही हमारे नेता होंगे। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि राजद का चरित्र जंगलराज है और अब उन्होंने विध्वंसक सीपीआईएमएल और पाकिस्तान की प्रवक्ता कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है।

 
तीन नवंबर को 94 सीटों पर मतदान
बता दें कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। इसमें पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर को हो गया। पहले चरण में 71 सीटों पर 53.54 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बिहार में दिवाली किस गठबंधन की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed