फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD formed its new national executive, Lalu retained the post of president, Tejashwi Yadav

राजद ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गठन, लालू अध्यक्ष पद पर बरकरार

Fri, 06 Mar 2020 04:57 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 06 Mar 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
RJD formed its new national executive, Lalu retained the post of president, Tejashwi Yadav
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चारा घोटाला मामलों में रांची में सजा काट रहे अपने संस्थापक लालू प्रसाद को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद बरकरार रखते हुए राजद की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है।

विज्ञापन


राजद द्वारा गुरुवार को जारी एक एक विज्ञप्ति के अनुसार लालू की पत्नी राबड़ी देवी, दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य मोहम्मद कमर आलम को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद पर बरकार रखा गया है।
विज्ञापन


राजद ने 2018 में पांच राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति की थी जिनमें से मंगनी लाल मंडल ने राजद छोड़ दिया है जबकि मोहम्मद इलियास हुसैन भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने पर सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद ने राज्यसभा सदस्य अहमद अशफाक करीम को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नामित किया है तथा लालू के करीबी विश्वासपात्र कांति सिंह, भोला यादव और जयप्रकाश नारायण यादव राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव और बडे पुत्र तेजप्रताप यादव और बडी बेटी मीसा भारती, राज्यसभा सदस्य प्रेम चंद्र गुप्ता और मनोज झा के अलावा वरिष्ठ विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे शामिल हैं।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू छोड राजद में शामिल हुए उदय नारायण चौधरी और रमई राम को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। राजद ने बाहुबली नेता और सजायाफ्ता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जगह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed