फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   right to education will be implement in bihar

बिहार में लागू होगा शिक्षा का अधिकार

Tue, 25 Dec 2012 11:06 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Dec 2012 11:06 AM IST
विज्ञापन
right to education will be implement in bihar

राज्य में शिक्षा के अधिकार के लिए गठित राज्य सलाहकर परिषद की पहली बैठक की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। शिक्षा मंत्री पीके शाही ने सदस्यों को जानकारी दी कि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के प्रावधान के तहत राज्य में जरूरी कदम लिये जा रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षा सभागार में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिषद के सदस्यों को शिक्षा के अधिकार के तहत किये गये कार्यों की जानकारी भी दी गई। राज्य सरकार ने कहा कि आरटीई को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुये शिक्षा मंत्री ने बताया की आरटीई लागू करने के लिए आवश्यक संसाधन राज्य सरकार अपनी क्षमताओं के अनुसार जुटा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की इसके लिए केंद्र सरकार से और मदद की आवश्यकता है, जिसका हम प्रयास कर रहे हैं। साथ ही बताया कि पहली बार राज्य में आगामी 15 से 30 जनवरी तक प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मेगा शिविर लगाकर पोशाक, साइकिल और छात्रवृत्ति योजना की राशि वितरित करायी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में लाभार्थियों की 75 फीसद उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने सदस्यों को बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत राज्य में 21419 प्राथमिक विद्यालय खोलने थे। इसके विरुद्ध 20340 प्राथमिक विद्यालय खोले गए हैं। शेष विद्यालयों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान और मिड डे मील स्कीम समेत अन्य योजनाओं को पूरी पारदर्शिता से लागू की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed