{"_id":"611d2bd77b0efe13a878ebc4","slug":"rift-in-rjd-as-jagdanad-singh-removes-akash-yadav-from-student-wing-and-friend-of-tej-pratap-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजद में बवाल: तेज प्रताप के करीबी पर गिरी जगदानंद के गुस्से की गाज, छात्र इकाई के अध्यक्ष पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजद में बवाल: तेज प्रताप के करीबी पर गिरी जगदानंद के गुस्से की गाज, छात्र इकाई के अध्यक्ष पद से हटाया
Wed, 18 Aug 2021 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:18 PM IST
सार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के व्यवहार से गुस्साए जगदानंद सिंह अब मान तो गए हैं लेकिन आते ही उन्होंने तेज प्रताप के एक करीबी के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम को राजद की राजनीति में बड़ा बवंडर माना जा रहा है।
विज्ञापन
जगदानंद सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह को तेज प्रदाप यादव ने छात्र राजद के मंच से हिटलर कहा था। इस टिप्पणी से जगदानंद नाराज हो गए थे। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी मनाने के बाद वह माने तो लेकिन कार्यालय आते ही उन्होंने तेज प्रताप के सबसे करीबी लोगों में शुमार छात्र राजद के अध्यक्ष आकाश यादव को हटा दिया।
विज्ञापन
आकाश यादव की जगह अब गगन कुमार को छात्र राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि तेज प्रताप की हिटलर वाली टिप्पणी से जगदानंद इतने खफा हो गए थे कि 15 अगस्त को पार्टी कार्यालय में झंडा फहराने भी नहीं गए थे। बीच में उनके इस्तीफे की खबर भी चली थीं। तेज प्रताप ने मीडिया के सामने भी जगदानंद को भला-बुरा कहा था।
विज्ञापन
वहीं, कहा जा रहा है कि तेज प्रताप से नाराजगी की गाज आकाश यादव पर इसलिए गिरी है क्योंकि वह तेज प्रताप का बहुत करीबी है। तेज प्रताप पर सीधे-सीधे कार्रवाई करने की स्थिति में न होने के चलते जगदानंद ने आकाश यादव को हटा कर एक तरह से तेज प्रताप यादव को एक संकेत दिया है कि उन्हें भी पार्टी में कम आंकने की गलती नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन