{"_id":"5bf2479cbdec222765624839","slug":"rescue-operation-underway-from-45-hours-for-deepak-who-falls-into-sewer-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 45 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला दीपक, कोशिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: 45 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिला दीपक, कोशिश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
सीवर में गिरा 10 साल का दीपक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना में 10 साल का दीपक नाले में गिर गया है। नाले में गिरने के 45 घंटे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसे बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नगर निगम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं। यह नाला शहर के पुनाईचक मोहनपुर संप हाउस का है। दीपक को बचाने में नगर निगम की सुपर मशीन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के डीप डाइवर भी असफल रहे।
विज्ञापन
उसे बचाने के लिए गोताखोर भी लगाए गए लेकिन वह भी असफल रहे। जानकारी के मुताबिक वह शनिवार के दिन करीब डेढ़ बजे पुनाईचक संप हाउस के हौज में गिरकर एसकेपुरी संप हाउस के नाले में बह गया था।
विज्ञापन
उसे बचाने के लिए दिनभर ऑपरेशन चलाया गया, रात के करीब साढ़े बाहर बजे गोताखोर नाले से निकले। इसके करीब 10 घंटे मशीन चलाने के बाद रविवार सुबह 11 बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर मैनहोल में उतरे। यहां भी बच्चा नहीं मिला। इसके बाद दूसरे मेनहोल की जानकारी मिली। वहां भी जांच की गई लेकिन दीपक की कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
रविवार को शाम 6 बजे सड़क की खुदाई का काम शुरू किया गया। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि जिस नाले में रेस्क्यू का काम चल रहा था वह संप हाउस से नहीं जुड़ा था। इस बात का पता बाद में चला। सड़क की खुदाई के बाद पाइप को तोड़ा गया और फिर सुपर सकर मशीन से गाद निकाली गई। घटनास्थल का डीएम, नगर आयुक्त, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और मेयर सीता साहू ने मुआयना किया।