फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Republic Day 2024 Tricolor hoisted with pomp and show in Nalanda

Republic Day 2024: नालंदा में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री ने समारोह में किया झंडोतोलन

Fri, 26 Jan 2024 12:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

Republic Day 2024: बिहार के नालंदा जिले में आन-बान-शान के साथ तिरंगा लहराया गया। प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह में झंडोतोलन किया, साथ ही कहा जिले के हर क्षेत्र में विकास हुआ है।

विज्ञापन
Republic Day 2024 Tricolor hoisted with pomp and show in Nalanda
प्रभारी मंत्री ने समारोह में किया झंडोतोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले भर में आज गणतंत्र दिवस की धूम है। खुले आसमान में देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। सरकारी कार्यालय से लेकर शिक्षण संस्थान एवं गांव से लेकर शहर तक के कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। मुख्य समारोह सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित की गई। जहां नालंदा के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

विज्ञापन


इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्य समारोह का आयोजन सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया, जहां 14 विभिन्न विभागों के द्वारा झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन




क्या बोले प्रभारी मंत्री
इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नालंदा सहित पूरे देशवासियों को 75वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों का विकास कर रही है। जिले में सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुआ है। बेरोजगार को रोजगार दिया जा रहा है। हर गांव को पक्की सड़क से जोड़कर हर घर नल का जल पहुंचाया गया। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नौकरी में आरक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सभी बच्चों को सरकारी विद्यालय में बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षकों की बहाली की गई। हमारी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके पूर्व उन्होंने नालंदा पुलिस के जवानों के परेड का निरीक्षण किया, इसके बाद उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को और बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। 




यहां इतने समय में हुआ झंडोतोलन
मुख्य समारोह स्थल सोगरा उच्च विद्यालय मैदान सुबह 9:00 बजे, नालंदा समाहरणालय 9:45 बजे, जिला परिषद कार्यालय 10:00 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण 10:10 बजे, अनुमंडल कार्यालय बिहार शरीफ 10:15 बजे, गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय 10:25 बजे, बिहार शरीफ नगर निगम 10:40 बजे, बिहार शरीफ थाना परिसर 10:50 बजे, कारगिल पार्क में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण 11:10 बजे, पुलिस लाइन बिहार शरीफ में 11:25 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed