फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Regarding Rohtas Dalit woman rape case, BJP leader Janak Ram says Bihar govt has become a govt of goons

Bihar: दलित महिला से दुष्कर्म मामले की जांच करने पहुंचा BJP शिष्ट मंडल; बिहार सरकार को बताया गुंडों की सरकार

Mon, 11 Dec 2023 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Dec 2023 08:23 PM IST
सार

Rohtas Dalit woman rape case: दलित महिला से दुष्कर्म मामले की जांच करने भाजपा शिष्ट मंडल सोमवार को रोहतास पहुंचा। जहां भाजपा के पूर्व मंत्री जनक राम ने बिहार सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गुंडों की सरकार बन गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Regarding Rohtas Dalit woman rape case, BJP leader Janak Ram says Bihar govt has become a govt of goons
पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचा भाजपा शिष्ट मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थानाक्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। जहां उसने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, जिले में आठ दिसंबर को एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उस मामले को लेकर पूर्व मंत्री जनक राम के नेतृत्व में भाजपा नेताओं की एक टीम रोहतास के दिनारा पहुंची। टीम में जनक राम के अलावा पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान और राजेंद्र सिंह भी शामिल रहे।

विज्ञापन


भाजपा शिष्ट मंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और सरकार से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जनक राम ने सरकार पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गुंडों की सरकार हो गई है, जिसमें खासकर दलित समाज के लोग सुरक्षित नहीं हैं। एक दलित महिला के साथ अत्याचार हो रहा है और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसके कारण अपराधियों का हौसले बुलंद हैं और बिहार में अपराध चरम सीमा पर है।
विज्ञापन


मंत्री जनक राम ने कहा कि आज पूरे भारत के दलित समाज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाग चुके हैं। बिहार में हो रहे दलितों पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा पूरे सूबे में आंदोलन करेगी। इस मामले को अनुसूचित जाति आयोग से भी न्याय दिलाने की गुहार लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामप्रीत पासवान ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि पुलिस को पता चला कि भाजपा का शिष्ट मंडल पीड़ित महिला से मिलने पहुंच रहा है। तब जाकर घटना के चौथे दिन दिनारा थाना पुलिस पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराने ले गई है। इतना लेट मेडिकल जांच होने पर साक्ष्य खत्म हो जाएगा। रामप्रीत पासवान ने कहा कि इस घटना को विधानसभा तक ले जाया जाएगा और भाजपा का शिष्टमंडल इस पूरे मामले में कार्रवाई के लिए बिहार के डीजीपी से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। वहीं, इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की भी मांग की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक, आठ दिसंबर की शाम एक दलित महिला अपने घर से गांव के ही मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक शख्स के द्वारा उसे रोक कर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए हत्या करने का प्रयास किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed