फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rani Kamalapati-Agartala Express special train will now run till two July

यात्रीगण ध्यान दें: रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ी, अब दो जुलाई तक चलेगी

Mon, 13 Mar 2023 08:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Mar 2023 08:40 PM IST
सार

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि की है। यह स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से अगरतला के लिए 29 जून 2023 तक और अगरतला से रानी कमलापति के लिए दो जुलाई 2023 तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Rani Kamalapati-Agartala Express special train will now run till two July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि की है। यह गाड़ी रानी कमलापति (भोपाल) और अगरतला के बीच चलाई जा रही है। विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से अगरतला के लिए 29 जून 2023 तक और अगरतला से रानी कमलापति के लिए दो जुलाई 2023 तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-बक्सर-आरा-दानापुर- पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी-बेगूसराय-खगड़िया-नौगछिया-कटिहार के रास्ते रानी कमलापति और अगरतला के बीच गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति- अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (साप्ताहिक) का परिचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन अगरतला से प्रत्येक रविवार को तथा रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार को खुलती है। इस गाड़ी का ठहराव, कोच संयोजन पहले की तरह ही रहेगा।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से प्रत्येक गुरुवार को 15.30 बजे खुलकर शनिवार को 19.55 बजे अगरतला पहुंचती है। इसी तरह वापसी में, गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन अगरतला से प्रत्येक रविवार को 15.00 बजे खुलकर मंगलवार को 16.35 बजे रानी कमलापति पहुंचती है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार की ओर से मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed