फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ramping in RJD: Lalu family may have another face launch on party foundation day today

राजद में घमासान: आज पार्टी स्थापना दिवस पर लालू परिवार का एक और चेहरा हो सकता लॉन्च 

Thu, 05 Jul 2018 03:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 05 Jul 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
Ramping in RJD: Lalu family may have another face launch on party foundation day today

राष्ट्रीय जनता दल के अंदर मचे तूफान के बीच लालू परिवार का एक और चेहरा पार्टी पोस्टर पर उभर आया है। वो चेहरा है लालू परिवार की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती का। तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय पांच जुलाई को राजद स्थापना दिवस समारोह को लेकर बने पोस्टर में प्रमुखता से दिखाई दे रही हैं। लेकिन स्थापना दिवस को लेकर मीडिया को जारी प्रेस रिलीज में लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का कहीं नाम नहीं है।

विज्ञापन


राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन द्वारा जारी रिलीज में कहा गया है कि राजद के स्थापना दिवस का उद्घाटन तेजस्वी यादव करेंगे। समारोह में पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत अन्य सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहेंगे। जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने तंज कसते हुए कहा कि जो तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए नो इंट्री का बोर्ड लगा रहे थे आज उनकी पार्टी ही ने उन्हें पार्टी से नो इंट्री का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन


राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। तेज प्रताप यादव की पार्टी में बड़ी अहमियत है। उधर, भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि तेज प्रताप में एक अच्छे राजनेता के सारे गुण मौजूद हैं फिर भी पार्टी उन्हें तवज्जो नहीं देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed