फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ramcharitmanas controversy in bihar : RJD MLA told- Manas written in Masjid, BJP attacked on CM Nitish kumar

Bihar : रामचरित मानस मस्जिद में लिखा गया; राजद विधायक के बयान पर भाजपा बोली- चरवाहा विद्यालय पहुंचे नीतीश

Fri, 16 Jun 2023 01:16 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 16 Jun 2023 01:16 PM IST
सार

Ramcharitmanas Controversy : बिहार के बाहुबली राजद विधायक और जेल से चुनाव लड़ने के कारण सुर्खियों में रहे रीतलाल यादव ने कहा कि रामचरितमानस को एक मस्जिद में बैठकर लिखा गया। भाजपा ने मानस विवाद के बाद कहा कि यह चरवाहा विद्यालय का ज्ञान है।

विज्ञापन
Ramcharitmanas controversy in bihar : RJD MLA told- Manas written in Masjid, BJP attacked on CM Nitish kumar
बिहार विधानसभा में रीतलाल यादव के इस तरह आने की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बाहुबली राजद विधायक और जेल से चुनाव लड़ने के कारण सुर्खियों में रहे रीतलाल यादव ने कहा कि रामचरितमानस को एक मस्जिद में बैठकर लिखा गया। भाजपा ने मानस पर राजद विधायक के इस विवादित बयान के बाद कहा कि यह चरवाहा विद्यालय का ज्ञान है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही जब लालू प्रसाद यादव के चरवाहा विद्यालय में दाखिला ले चुके हैं तो राजद के ऐसे विधायकों के ज्ञान की बात तो निकलेगी ही। भाजपा ने कहा कि यह पहली बार है कि किसी ने रामचरित मानस के मस्जिद में लिखे जाने की बात कही है। बोलने वाले को उस मस्जिद के बारे में भी जानकारी होगी, बताना चाहिए। 

विज्ञापन


मुगल साम्राज्य जब इतना दिन राज किया तो आपका हिन्दुत्व खतरे में नहीं था
राजद विधायक ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र। एक-दूसरे को लड़ाने के फेर में लोग पड़े हुए हैं। एक समय में राम मंदिर-राम मंदिर लोग खूब चर्चा कर रहे थे। रामचरित मानस एक मस्जिद में लिखा गया था। इतिहास पलटा कर देख लीजिए। मुगल साम्राज्य जब इतना दिन राज किया तो आपका हिन्दुत्व खतरे में नहीं था। 11 साल की मुस्लिम बेटी भागवत कथा पर टॉपर बनती है तो उस वक्त यह लोग कहां थे। उस बच्ची से भी लोगों को सीच लेनी चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, भाजपा के प्रवक्ता ने क्या कहा
भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि 16 प्रकार के रामायण होते हैं। कौन रामायण मस्जिद में लिखा गया था यह तो मुझे भी नहीं पता। हो सकता है कि लालू प्रसाद के चरवाहा विद्यालय में जब से नीतीश कुमार ने एडमिशन लिया है, तब हो सकता है रामायण लिखा गया हो। रामचरित मानस तुलसीदास जी कहां लिखे औ रामायण वाल्मिकी जी कहां लिखे थे, यह सब जानते ही हैं। मस्जिद में बैठकर रामायण लिखा गया हो, यह तो चरवाहा विद्यालय जाने वाले ही बता पाएंगे। हमलोगों को इसके बारे में नहीं पता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed