{"_id":"6597e868b7ffefb19f0b2275","slug":"ram-mandir-pran-pratishtha-programme-youth-started-bicycle-journey-from-bihar-to-ayodhya-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: बिहार से अयोध्या तक साइकिल से यात्रा, युवक का लक्ष्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: बिहार से अयोध्या तक साइकिल से यात्रा, युवक का लक्ष्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना
Fri, 05 Jan 2024 05:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:01 PM IST
सार
Ram Mandir: राम भक्त मनीष कुमार कहा कि बेगूसराय जिले को बुरी नजर लग गई है। यहां लगातार अपराधी घटना घट रही हैं। मैंने संकल्प लिया है कि बेगूसराय में सुख-शांति का माहौल रहे। इसे शुक्रवार को साइकिल से अयोध्या के लिए यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
राम भक्त मनीष कुमार बेगूसराय के रहने वाले हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के राम भक्तों में अयोध्या में होने वाले श्री राममंदिर के उद्घाटन को लेकर भक्ति भावना चरम पर है। हर कोई इस शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचना चाहता है। ऐसे में एक राम भक्त ने बेगूसराय से अयोध्या के लिए साइकिल से यात्रा शुरू की है। उसका लक्ष्य है कि वह 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के उद्धाटन समारोह में शामिल हो।
विज्ञापन
ये राम भक्त मनीष कुमार बेगूसराय जिले के इटावा गांव के रहने वाले हैं। अपनी साइकिल यात्रा को लेकर मनीष कुमार ने कहा कि मेरे गांव इटावा और बेगूसराय जिले को बुरी नजर लगी है। जिसे खत्म करने के लिए मैं संकल्प लेकर सिमरिया धाम से गंगाजल लेकर अयोध्या जा रहा हूं। वहां, भगवान श्रीराम से बुरी नजर को खत्म करने की प्रार्थना करूंगा।
विज्ञापन
मनीष कुमार ने कहा कि 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि पर प्रभू श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसलिए मैंने अपने गांव से साइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचने का निश्चय किया है। इस सोच के साथ मैं बेगूसराय से रवाना होकर सिमरिया गंगा धाम पहुंचा, वहां से गंगा जल को लेकर अयोध्या के लिए निकलूंगा।
विज्ञापन
मनीष कुमार कहा कि बेगूसराय जिले को बुरी नजर लग गई है। यहां लगातार अपराधी घटना घट रही हैं। इसे लेकर मैंने संकल्प लिया है कि बेगूसराय में सुख-शांति का माहौल रहे। इसी संकल्प को लेकर आज शुक्रवार को साइकिल से अयोध्या के लिए यात्रा शुरू की है। मेरी कोशिश रहेगी कि 20 जनवरी तक अयोध्या पहुंच पहुंच जाऊं, जिससे 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सकूं।