'भाजपा के लिए राम सिर्फ एक राजनीतिक हथियार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राम महज राजनीतिक हथियार हैं और भाजपा वाले राम के नाम का राजनीतिकरण करते रहते हैं।
वे मंदिर बनाने से ज्यादा इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि अब यूपी का चुनाव आने वाला है, इसलिए फिर इस मुद्दे को जिंदा करने की कोशिश शुरू कर दी गई है।
रविवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि भगवान राम के प्रति भाजपा नेताओं की कोई श्रद्धा नहीं है, बल्कि राम के नाम पर भाजपा लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करना चाहती है।
मंदिर कब बनाएंगे ये बताए बीजेपी
भाजपा राम के नाम और राम मंदिर, दोनों मुद्दों पर केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा अब तक यही कहती आ रही है कि ‘राम लला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे’।
नीतीश ने कहा कि राम केवल भाजपा वालों के नहीं हैं, इसलिए हम उनसे जानना चाहते हैं कि वह मंदिर कब बना रहे हैं, उसकी तारीख बताई जाए। प्रेस वार्ता में नीतीश ने बताया कि वह नौ दिसंबर को दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा वह इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी की शादी के बाद आयोजित भोज में भी जाएंगे। हालांकि अन्य कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है।