फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rakesh Tikait said- Mandi law should be implemented, Sudhakar Singh said- farmers of Bihar are facing loss

Bihar News: राकेश टिकैत बोले- मंडी काननू जल्द लागू हो, सुधाकर सिंह ने कहा- बिहार के किसानों का हो रहा नुकसान

Sat, 07 Oct 2023 03:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Oct 2023 03:41 PM IST
सार

राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भी कहा कि अखबार के माध्यम से चौथे कृषि रोड मैप की जानकारी मिली है। आने के बाद ही बता पाऊंगा कि चौथे कृषि रोड मैप में क्या-क्या इनकॉरपोरेट हुआ है या नहीं।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said- Mandi law should be implemented, Sudhakar Singh said- farmers of Bihar are facing loss
राकेश टिकैत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत शनिवार को दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। टिकैत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जल्द ही किसानों के मुद्दे पर बिहार में बड़ा आंदोलन होगा। बिहार के किसानों को एमएसपी के नीचे फसल के दाम मिल रहे हैं। इसलिए जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा। बिहार के किसानों से अपील है कि वह एमएसपी गारंटी कानून के लिए हमारा साथ दें। कृष
विज्ञापन


तीन दिन तक बिहार में रहेंगे राकेश टिकैत
चौथे कृषि रोड मैप पर उन्होंने कहा कि हम पहले चौथ कृषि रोड मैप को पढ़ेंगे उसके बाद ही बता पाएंगे कि इसमें सरकार ने किसानों के लिए क्या-क्या किया है। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोगों की पहली मांग है की मंडी कानून लागू किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि मेरा बिहार का 3 दिन का कार्यक्रम है। सबसे पहले बिहार में बाजार समिति कानून लागू होनी चाहिए। हजारों ट्रक यहां से रोज धान जाता है। यहां के किसानों को एमएसपी नहीं मिलती है। यह व्यवस्था बंद हो यहां के किसान फसल पैदा करते हैं। इनको उचित मूल्य मिले बड़ी-बड़ी कंपनियां बिहार से फसल खरीदनी है और बाहर जाकर ऊंचे दाम में भेजती है। यहां का सिस्टम को देखूंगा तीन दिन यहां रुकूंगा यहां मंडी सिस्टम लागू हो।
विज्ञापन


सुधाकर सिंह बोले- अब तक नहीं लाया गया मंडी कानून
उन्होंने लालू प्रसाद यादव मिलने के सवाल पर कहा कि मैं तीन दिवसीय दौरो पर बिहार आया हूं। यहां सारे नेताओं से मिलकर किसानों के मुद्दे पर बात करुंगा।  राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भी कहा कि अखबार के माध्यम से चौथे कृषि रोड मैप की जानकारी मिली है। आने के बाद ही बता पाऊंगा कि चौथे कृषि रोड मैप में क्या-क्या इनकॉरपोरेट हुआ है या नहीं। कृषि रोड मैप दो में स्पष्ट कहा गया था कि बिहार में मंडी कानून आएगा लेकिन अभी तक नहीं आया। मिनिमम सपोर्ट एसेंशियल कमोडिटीज है। धान-गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में जमीन के उपयोग को लेकर के एक नीति लेकर आएगी लेकिन आज तक यह नीति नहीं आई। भूमि अधिग्रहण हो रहे हैं सड़क बनाने के लिए उसका एक चौथाई दाम किसानों को मिल रहा है। इससे भारी नुकसान बिहार के किसानों को हो रहा है। लंबे समय से इस देश का किसान अपने हक की लड़ाई के लिए लड़के रहे हैं। सरकार को इनकी समस्या पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed