फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rajyasabha by election rjd want reena paswan to stand against sushil kumar modi chirag ramvilas dalit face support

राज्यसभा चुनाव: पासवान की पत्नी को प्रत्याशी बना सुशील मोदी की राह में रोड़ा डालने की जुगत में राजद

Sun, 29 Nov 2020 10:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 29 Nov 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
rajyasabha by election rjd want reena paswan to stand against sushil kumar modi chirag ramvilas dalit face support
पति रामविलास और बेटे चिराग के साथ रीना पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एनडीए प्रत्याशी को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है। पार्टी इस सीट पर बड़ा दांव खेलते हुए रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को अपना प्रत्याशी बनाना चाहती है। रीना लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मां हैं। 

विज्ञापन


चिराग यदि तैयार हो जाते हैं तो राजद रीना पासवान पर दांव लगाने के लिए तैयार हैं। राजद का कहना है कि यह सीट दलित कोटे की है, जिस पर भाजपा सुशील कुमार मोदी के रूप में एक वैश्य को उच्च सदन भेज रही है। हालांकि लोजपा ने अभी राजद के इस ऑफर पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन



रामविलास पासवान के निधन से बिहार के राजनैतिक हालात बदल चुके हैं। पूर्व में भाजपा और जदयू ने मिलकर उन्हें राज्यसभा में भेजा था। हालांकि उनके निधन से यह सीट लोजपा के हाथ से निकल गई है। ऐसा हालिया विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के जदयू खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ खुला विद्रोह करने की वजह से हुआ है। चुनाव के दौरान कई बार जदयू ने कहा था कि उनकी ही बदौलत रामविलास राज्यसभा पहुंचे थे। अब इस सीट पर सुशील मोदी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार: लोजपा के स्थापना दिवस पर चिराग का भाजपा पर निशाना, कहा- 'उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए वे स्वतंत्र'


राजद खेल रहा है दलित कार्ड
राजद का इरादा दलित कार्ड खेलकर एक तीर से कई निशाने साधने का है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव का कहना है कि यदि रीना पासवान मान जाती हैं तो राजद बिना शर्त उनका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि यह सीट देश के बड़े दलित नेता रामविलास जी के निधन से खाली हुई है। यह सीट कायदे से लोजपा को जानी चाहिए थी। यही रामविलास जी को सच्ची श्रद्धांजलि होती।

यादव ने आगे कहा कि रामविलास जी जब तक जिंदा थे तब तक भाजपा ने उनके वोटों को इस्तेमाल किया और निधन के बाद उनकी आत्मा को दुख पहुंचा रहे हैं। यदि चिराग अपनी मां को प्रत्याशी नहीं बनाना चाहते हैं तो राजद किसी अन्य दलित चेहरे को चुनाव मैदान में उतारेगी। इस पर रविवार को फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed