फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rail yatri information of train disturbance due to work near chhapra station in bihar

Rail Yatri ध्यान दें : 31 मार्च और 1 अप्रैल को बिहार के इस रूट से जुड़ी ट्रेनें रहेंगी डिस्टर्ब...पढ़ लें इसे

Wed, 29 Mar 2023 08:57 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 29 Mar 2023 08:57 PM IST
सार

Train cancelled and other issues in Bihar : बिहार के इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें 31 मार्च और एक अप्रैल को प्रभावित रहेंगी। इसलिए, जिन्हें 31 मार्च या एक अप्रैल को बिहार की ट्रेन यात्रा करनी है, वह यह खबर पढ़-समझ लें। 

विज्ञापन
Rail yatri information of train disturbance due to work near chhapra station in bihar
ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें 31 मार्च और एक अप्रैल को प्रभावित रहेंगी। इसलिए, जिन्हें 31 मार्च या एक अप्रैल को बिहार की ट्रेन यात्रा करनी है, वह यह खबर पढ़-समझ लें। छपरा ग्रामीण और गोल्डेनगंज के मध्य एल.एच.एस. निर्माण के लिए अप्रैल की पहली तारीख को रेल ट्रैफिक ब्लॉक रखा जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनें कैंसिल हो रही हैं। कई का मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है तो कई को री-शिड्यूल या नियंत्रण कर चलाया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपक अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के साथ ही कई राज्यों के यात्रियों के लिए यह जानकारी दी जा रही है, ताकि वह अपनी सुविधानुसार निर्णय ले सकें।

विज्ञापन

कैंसिल हुई ट्रेनें
1.    सोनपुर से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
2.    छपरा से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
3.    सोनपुर से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 05241 सोनपुर-पचदेवरी हाल्ट अनारक्षित  विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
4.    पचदेवरी हाल्ट से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 05242 पचदेवरी हाल्ट-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।  
5.    गोरखपुर से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 
6.    पाटलीपुत्र से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 
7.    पटना से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
8.    थावे से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

डायवर्ट की गई ट्रेनें
1.    नई दिल्ली से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

2.    आनन्द विहार से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 15280 आनन्द विहार-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3.    अमृतसर से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 
4.    दरभंगा से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।  
5.    बरौनी से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।   
6.    नई दिल्ली से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी। 
 7.    लखनऊ जं. से 01 अपै्रल, 2023 को चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी। 

8.    अमृतसर से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जाएगी। 
9.    आनन्द विहार से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 14006 आनन्द विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। 

रि-शिड्यूल की गईं ट्रेनें
1.    दरभंगा से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस दरभंगा से 300 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 
2.    बलिया से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से 250 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 
3.    हटिया से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस हटिया से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।  
4.    गोरखपुर से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखुपर से 400 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 
5.    थावे से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस थावे से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 
6.    हावड़ा से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 
7.    दरभंगा से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 
8.    सहरसा से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। 

नियंत्रित कर चलेंगी यह ट्रेनें
1.    नई दिल्ली से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। 
2.    जयनगर से 01 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। 
3.    काठगोदाम से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। 
4.    जम्मूतवी से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। 
5.    आनन्द विहार से 31 मार्च, 2023 को चलने वाली 15622 आनन्द विहार-कामख्या एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed