फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rail engine scrap theft through tunnel : Stolen from Gadhara, caught after reaching Muzaffarpur from Barauni

सुरंग खोद रेल इंजन का स्क्रैप चोरी: गड़हरा डीजल शेड से चोरी, बरौनी से मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पकड़ाया

Fri, 25 Nov 2022 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 25 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

रेलवे के स्क्रैप ग्राउंड के नीचे सुरंग और इसके जरिए हो गई रेल इंजन के स्क्रैप की चोरी। सोनपुर मंडल के गड़हरा डीजल शेड से चोरी स्क्रैप बरौनी से मुजफ्फरपुर पहुंच गया। यहां से कबाड़ कारोबारी इसे ठिकाने लगाने वाला था कि मामला खुल गया।

विज्ञापन
Rail engine scrap theft through tunnel : Stolen from Gadhara, caught after reaching Muzaffarpur from Barauni
रेल इंजन के स्क्रैप को टुकड़ों में मुजफ्फरपुर ले गए शातिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे के स्क्रैप ग्राउंड के नीचे सुरंग और इसके जरिए हो गई रेल इंजन के स्क्रैप की चोरी। सोनपुर मंडल के गड़हरा डीजल शेड से चोरी स्क्रैप बरौनी से मुजफ्फरपुर पहुंच गया। यहां से कबाड़ कारोबारी इसे ठिकाने लगाने वाला था कि मामला खुल गया। गिरोह में करीब एक दर्जन लोग शामिल थे, जिनमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे पूछताछ में पता चला कि बरौनी के कारोबारी ने सुरंग के जरिए चोरी करवाने के बाद उक्त स्क्रैप को मुजफ्फरपुर में बेच दिया था। गड़हरा आरपीएफ ने 7 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसकी जांच के दरम्यान पूरी साजिश का खुलासा हुआ। चारो आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस मुजफ्फरपुर के कारोबारी के ठिकाने तक पहुंच सकी।

विज्ञापन

कबाड़ी वाला शातिर छापेमारी से पहले फरार
सीआईसीएफ के एक रिटायर गार्ड को लेकर आई कई जिले के रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के प्रभात नगर मुहल्ले में छापेमारी कर लाखों रुपए का स्क्रैप बरामद किया। पूर्व मध्य रेल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त एससी पाढ़ी ने भी घटना की जांच की। अबतक की पुलिस जांच में सामने आया है कि गड़हरा के पास स्थित बिहटा गांव के कुछ अपराधियों ने इस कांड को अंजाम दिया था। गड़हरा शेड तक सुरंग बनाकर रेल के इंजन का सामान खोलकर चोरी कर रहा था। छापेमारी की जानकारी मुजफ्फरपुर के कबाड़ वाले मनोहर साह को पहले ही लग गई और वह फरार हो गया। सीआरपीएफ के रिटायर गार्ड चंदन कुमार की निशानदेही पर छापेमारी की गई थी।

विज्ञापन

कई जगहों से 16 डीजल इंजन स्क्रैप के लिए आए
पूर्व मध्य रेल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि समस्तीपुर और अन्य जगहों से 2021 में गड़हरा शेड में 16 डीजल इंजन स्क्रैप के लिए भेजा गया। इंजीनियरिंग विभाग सभी इंजनों के स्क्रैप के लिए एसेस कर रहा था। इसी बीच माफियाओं की नजर पड़ी और सुरंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed