{"_id":"e20c04a4-c9ba-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"raids-on-engineers-yield-assets-worth-rs-15-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों के घर छापें में मिली 15 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों के घर छापें में मिली 15 करोड़ की संपत्ति
पटना
Updated Fri, 31 May 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने दो कार्यपालक अभियंताओं और एक पूर्व मोबाइल दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी में 15 करोड़ एक लाख 44 हजार 837 रुपए की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों के सात ठिकानों पर गुरूवार को छापेमारी की गई। तीनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों में भवन निर्माण विभाग के दो कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार मंडल व रामचंद्र शर्मा और प्रवर्तन अवर निरीक्षक (मोबाइल दरोगा) रमेश पाठक शामिल हैं।
मोबाइल दरोगा रमेश पाठक ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। मामले के बाद ही अवधेश कुमार मंडल को निलंबित कर दिया गया है।
अधिकतर संपत्ति पत्नी के पास
एजीडी, लॉ एंड ऑर्डर एसके भारद्घाज के मुताबिक अवधेश कुमार मंडल के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित आवास और कार्यालय में छापेमारी की गई।
उनकी पत्नी के नाम से तीन फ्लैट, एक दुकान व तीन लाख की जमीन (कुल 48 लाख रुपए), बेटी के नाम पर 29 लाख के फ्लैट का पता चला है।
साथ ही मंडल के पास से 25 बैंक खाते, 9 डेबिट कार्ड, चार पैना कार्ड और हीरे के 27 आभूषण खरीदने से संबंधित कागजात भी बरामद हुए हैं।
इसके अलावा अन्य इंजीनियर रामचंद्र शर्मा की तीन करोड़ 82 लाख 35 हजार रुपये की अचल और 70.60 लाख रुपये की चल संपत्ति जब्त की गई है।
दरोगा की सात करोड़ की संपत्ति
वहीं, पूर्व प्रवर्तन अवर निरीक्षक रमेश पाठक के पास से छापेमारी में सात करोड़ 44 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति मिली है। 23 स्थानों पर उनकी अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
उनके घर से 2.50 लाख नकद भी बरामद किए गए हैं। पाठक के पास आभूषण भी मिले हैं और उन्होंने कई जगह निवेश भी किया हुआ है।