PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए मतदान संपन्न, अब यहां पर हो रही है वोटों की गिनती
Bihar News: बिहार के प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का आज मतदान होना है। इस बार चुनाव के पहले तैयारियों के बीच मारपीट की कई घटनाएं हो चुकीं। तनाव को कवर करने पर पत्रकार तक को पीटा गया। आज क्या हो रहा, जानें यहां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। दोपहर दो बजे तक वोटिंग चलीं। सभी कॉलेजों को मिलाकर 42 बूथ बनाए गए थे हैं। दोपहर पटना विश्वविद्यालय के 19059 में से 8625 स्टूडेंट्स ने मतदान किया। दोपहर एक बजे तक 42.62 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे ज्यादा वोट साइंस कॉलेज में पड़े। यहां 58.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। पटना विवि चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष पद पर अभाविप से मैथिली मृणालिनी, एनएसयूआई से मनोरंजन राजा, एआईएसए से विश्वजीत, दिशा से ऋतिक रोशन, एआईडीएसओ से लक्ष्मी कुमारी और छात्र राजद से प्रियंका कुमारी चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव पदाधिकारी प्रो. डॉ. राजनीश कुमार ने कहा कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बैलेट बॉक्स सभी बूथों पर ससमय भेज दिए गए थे। चुनाव की ट्रेनिंग भी अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। सभी बूथों पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
यहां बनाए गए हैं बूथ
इधर, चुनाव के दौरान कहीं भी गड़बड़ी न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। पीयू प्रशासन ने पहले ही पटना पुलिस को इसके लिए पत्र लिखा था। मतदान से लेकर मतगणना तक पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इधर, मगध महिला कॉलेज में पत्रकार के साथ मारपीट मामले में पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मतगणना पटना आर्ट कॉलेज में होगी
छात्र संघ चुनाव की मतगणना पटना आर्ट कॉलेज में होगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार शाम चार बजे से मतगणना शुरू होगी। कॉलेज के 200 मीटर के दायरे में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पटना पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कहा कि कोई भी छात्र उपद्रव करते पाए गए तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.