फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pushpam priya said she will not remove mask until cm nitish Kumar defeated, new announcement from bihar jail

Bihar : टोपी उतारकर जेल से एलान- हम उतारेंगे नीतीश-तेजस्वी को गद्दी से; मास्क वाली नेत्री के बाद अब यह दावा

Sat, 23 Sep 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Sep 2023 03:00 AM IST
सार

Bihar News : पिछले दिनों बिहार की एक युवा नेत्री ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाए बगैर चेहरे से मास्क नहीं हटाएंगी। अब टोपी उतार इस शख्स ने ऐलान किया है कि वह नीतीश-तेजस्वी की सरकार हटाएंगे, खुद सरकार बनाकर बताएंगे।

विज्ञापन
Pushpam priya said she will not remove mask until cm nitish Kumar defeated, new announcement from bihar jail
यूट्यूबर के समर्थन में लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटाऊंगी, अपने चेहरे से मास्क नहीं उतारूंगी- यह प्रण ठीक दो महीने पहले सामने आया था। प्रण लिया था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के पूर्व एमएलसी विनोद कुमार चौधरी की लंदन-रिटर्न बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने। अब बिहार की जेल से ऐसा ही एलान टोपी उतार कर हुआ है। जेल की जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी में ही एलान किया- "हम हटाएंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव की सरकार। हम बनाएंगे सरकार। दिखाएंगे, कैसे चलती है सरकार।"

विज्ञापन

Pushpam priya said she will not remove mask until cm nitish Kumar defeated, new announcement from bihar jail
सिस्टम पर भड़के यूट्यूबर मनीष कश्यप - फोटो : अमर उजाला

कैसे मिला बोलने का मौका, क्या बोला मनीष ने
शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में यूट्यूबर मनीष कश्यप की पेशी थी लेकिन इस दौरान वह अपने पुराने तेवर में सरकार पर जमकर बरसे। पेशी के दौरान उन्होंने बिहार सरकार के सिस्टम पर ही सवाल उठा दिया।

जबतक हराऊंगी नहीं, मास्क नहीं उतारूंगी


मैं बदलूंगा सरकार 
नीतीश कुमार जी देखिए मनीष कश्यप मर जाएगा लेकिन आपके आगे नहीं झुकेगा। मैं फौजी का बेटा हूं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। वादा करता हूं कि एक दिन हम सरकार बनाएंगे भी,चलाएंगे भी और दिखाएंगे भी कि कैसे चलती है सरकार।

स्टार वाले हाजत में पहुंचाते हैं नशा 
 इस हाजत में गांजा, भांग, स्मैक और सिगरेट यानी हर नशा पहुंचता है। और इसे पहुंचाने वाले हैं वह लोग जिनके वर्दी में कंधे पर सिंगल या डबल स्टार लगा होता है। मनीष ने कहा कि कांस्टेबल इमानदार होता है,यह युवा होते हैं,इन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है लेकिन जो सिंगल या डबल स्टार वाले लोग हैं असल में वहां तक नशा पहुंचाने का खेल वही करते हैं। इतना ही नहीं मुझे हाजत में उन नशेड़ियों के साथ बैठाया जाता है जो नशा करके धुंआ मेरे चेहरे पर फेंकते हैं।उनके ऐसा करने से मेरे सिर में दर्द होने लगता है।

मैं चारा चोर का बेटा नहीं 
 मनीष कश्यप ने यह आशंका जाहिर करते हुए कहा कि आप लोग रिकॉर्डिंग कर रहे हैं ना, मेरे ऊपर फिर से यह लोग FIR कर देगा। मुझे फिर से झुकाने का प्रयास करेगा यह लोग। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। मनीष ने कहा कि मैं चारा चोर का बेटा नहीं बल्कि एक फौजी का बेटा हूं। मेरे दादाजी चीन से लड़े हैं लेकिन वह नहीं डरे। मेरे पिताजी पाकिस्तान से लड़े लेकिन वह नहीं डरे तो मैं आजाद भारत के आजाद बिहार में मैं इन नेता से डर जाऊंगा? यह हथकड़ी है ईमानदार आदमी के हाथ में लगाया है। यह लोग मुझे फिर से दबाने का प्रयास करेगा, लेकिन मैं नहीं डरूंगा इनसे।

हाजत और कैदी बस के अव्यवस्था पर उठाया सवाल 
मनीष कश्यप सरकारी सिस्टम पर भी आज जमकर बोला। मनीष ने कहा कि देखिये इस टूटे फूटे गाड़ी (कैदी बस) को जो बीच रास्ते में ही बंद हो जाती है, इसे धक्का लगाना पड़ता है तब फिर यह आगे बढती है। उन्होंने आगे कहा कि इस गाड़ी में 60-60 कैदियों को जानवरों की तरह ठूंस ठूंस कर भेजा जाता है। मनीष ने कहा कि यह बसें इतनी जर्जर है कि कभी कभी तो उसे धकेलकर स्टार्ट करना पड़ता है। मनीष ने कहा कि आपलोग जरा हाजत की स्थिति को भी देखिए। किस हाल में हाजत है जिसमें हमलोगों को रखा जाता है।

बिहार पुलिस में नहीं है इतनी हिम्मत 
मनीष ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि बिहार के मजदूर बाहर मार खाते हैं और सरकार देखते रहती है। फिर भी मनीष कश्यप को जेल में डाल देती है। उन्होंने कहा कि 6 मजदूरों को फिर से पीटा गया है लेकिन बिहार पुलिस में हिम्मत नहीं है कि वह उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार कर बिहार के जेल में डाल सके।

उदयनिधि स्टालिन पर केस क्यों नहीं 
मनीष ने कहा कि एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह का बयान दिया है और उसके इस बयान ने समाज में जिस तरह का आग लगाया , उसपर एनएसए (NSA) क्यों नहीं लगाया जा रहा है। हम इतना दिन से चुप थे लेकिन आज बोलेंगे ना आज हम बोलेंगे। 1700 करोड़ का पुल गिर गया, एक इंजीनियर पुल के नीचे दबकर मर गया, एक यादव जी दबकर मर गए, समस्तीपुर में एक यादव जी को मार दिया गया। तेजस्वी यादव यादव की बात करते हैं ना तो फिर मोतिहारी में एक यादव ठेकेदार को मार दिया गया, तो आप वहां क्यों नहीं जाति के नाम पर जाते हैं और उनके काम में आते हैं। निलेश मुखिया को मार दिया गया पटना में। देखिए यहां क्या स्थिति है।

बदलिए सरकार को 
मनीष से मिलने गये युवकों को मनीष कश्यप ने आह्वान करते हुए कहा कि यहां हर बाप परेशान है, हर मां परेशान है, हर आदमी परेशान है इसलिए कहता हूँ कि चलाइए बिहार को और बदलिए सरकार को, बदल दीजिए बिहार को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed