फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Lok Sabha : rjd party Bima Bharti will file nomination tomorrow in Purnia, Pappu Yadav also called

Purnia Lok Sabha : बीमा भारती कल नामांकन के लिए तैयार, पप्पू यादव को भी बुलाया; क्या होगा आगे पूर्णिया में

Mon, 01 Apr 2024 04:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 Apr 2024 04:30 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : पूर्णिया के लिए राजद और कांग्रेस के बीच अभी भी खींचातानी जारी है। एक ओर जहां बीमा भारती मंगलवार को अपना नामांकन कराने का दावा कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ पप्पू यादव भी 4 अप्रैल को नामांकन कराने के लिए ताल ठोक रहे हैं। 

विज्ञापन
Purnia Lok Sabha : rjd party Bima Bharti will file nomination tomorrow in Purnia, Pappu Yadav also called
बीमा भारती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल से टिकट लेकर बीमा भारती कल यानी मंगलवार को पूर्णिया से अपना नामांकन कराएगी। इस बात की जानकारी देते हुए बीमा भारती ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हमारी पार्टी के जो अभिभावक हैं प्रदेश अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल का जो एजेंडा होगा हम लोग उसका पालन करेंगे। पूर्णिया में राजद के सीट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर बीमा भारती ने कहा कि मैं बिल्कुल तैयार हूं, इसके लिए कोई चिंता की बात नहीं है। हमारी पूर्णिया की जनता और हमारे कार्यकर्ता सभी प[पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन


नामांकन में पप्पू जी भी रहेंगे साथ
पप्पू यादव से अपील करने के सवाल पर बीमा भारती ने कहा कि वह तो हमारे अभिभावक ही हैं, हम उनसे क्या अपील करेंगे। मैं तो उनसे आग्रह करुंगी कि वह मेरे नॉमिनेशन में आएं। पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे इस सवाल के जवाब में बीमा भारती ने कहा कि यह बात मुझे नहीं पता, लेकिन वह (पप्पू यादव) मेरे नामांकन में मेरे साथ रहेंगे।
विज्ञापन


चार अप्रैल को पप्पू यादव करा रहे अपना नामांकन, सोशल मीडिया पर लोगों से किया अपील
पप्पू यादव भी अपना नामांकन 2 अप्रैल को करवाने वाले थे, लेकिन अब यह तारीख बढ़कर 4 अप्रैल हो गया है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। उम्होने लिखा है कि- 'देश भर में फैले पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथी मेरे जन नामांकन में शामिल होना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए पूर्णिया की महान जनता द्वारा प्रस्तावित नामांकन तिथि 2 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल हो गया है। आप सब इसमें शामिल हो, आशीष दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू यादव ने की राजद सुप्रीमो से पुनर्विचार करने की अपील
पप्पू यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से इस मामले पर एक बार फिर से विचार करने की गुहार लगाईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि- 'बिहार में INDIA गठबंधन के बड़े भाई राजद के प्रमुख आदरणीय लालू जी से पुनः आग्रह है कि वह गठबंधन हित में पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करें, कांग्रेस के लिए छोड़ दें!’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed