फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Two horrific road accidents in Kishanganj: A container collided with a damaged dumper

किशनगंज में दो भीषण सड़क हादसे: खराब डंपर में कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक की मौत; ट्रक पलटने से दो गंभीर घायल

Tue, 10 Jun 2025 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

Bihar: हादसों के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब से यह सड़क फोरलेन बनी है, तब से दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। अधिकतर हादसे तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही की वजह से होते हैं।

विज्ञापन
Two horrific road accidents in Kishanganj: A container collided with a damaged dumper
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर भीषण सड़क हादसे हुए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इन हादसों में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसों के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

पहली घटना
बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दारुल उलूम चौक के पास की है। यहां नेशनल हाईवे पर एक खराब डंपर खड़ा था, जिसे चालक मजीरुल सड़क किनारे खड़ा कर उसकी मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने पीछे से डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और डंपर चालक मजीरुल की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाने के प्रभारी निशिकांत कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

दूसरी घटना
इसी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे हुई। तेज रफ्तार एक ट्रक हाईवे की रेलिंग से टकराकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का आरोप
हादसों के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब से यह सड़क फोरलेन बनी है, तब से दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। अधिकतर हादसे तेज रफ्तार और चालकों की लापरवाही की वजह से होते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रूट पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed