{"_id":"68d180d87d1c9a0f5a0de232","slug":"purnia-news-markets-are-happy-due-to-reduction-in-gst-customers-get-relief-everyday-items-become-cheaper-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : जीएसटी में कटौती से बाजारों में खुशहाली, ग्राहकों को मिली राहत; रोजमर्रा की चीजें हुई सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : जीएसटी में कटौती से बाजारों में खुशहाली, ग्राहकों को मिली राहत; रोजमर्रा की चीजें हुई सस्ती
Mon, 22 Sep 2025 10:31 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:31 PM IST
सार
Purnia News : जीएसटी दरों में कटौती का असर आज से ही बाजारों में दिखने लगा है। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से ग्राहकों को राहत मिली है और दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है।
विज्ञापन
Bihar News : जीएसटी की दरों में कटौती से रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से ग्राहकों को राहत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती का असर सोमवार से ही बाजारों में दिखने लगा है। रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई वस्तुएं सस्ती हो गई हैं, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। खासकर त्योहारों से पहले यह बदलाव आम जनता के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। पूर्णिया के बाजारों का जायजा लिया गया। भट्टा बाजार स्थित एक दुकानदार चेतन नाहर ने बताया कि 2500 रुपये से कम कीमत वाले कपड़ों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। नाहर ने कहा, कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले आया यह फैसला बाजार में रौनक बढ़ाएगा और हर वर्ग को लाभ देगा।
'सामान सस्ते होने से मासिक बजट में बचत होगी'
ग्राहक वर्षा जैन ने इस बदलाव को मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि रसोई और ग्रॉसरी के सामान सस्ते होने से मासिक बजट में बचत होगी।
ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में दिनदहाड़े बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
ये वस्तुएं भी सस्ती हो गईं
वहीं, मेगा स्टोर के संचालक ई. सुधीर कुमार ने बताया कि अब जीएसटी के सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% रहेंगे। साबुन, शैंपू, घी, डेयरी प्रोडक्ट्स, बिस्किट, चॉकलेट, नूडल्स, आइसक्रीम जैसी चीजों पर अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। वहीं, पानी के कैन, मोमबत्तियां, साइकिल, फर्नीचर, छाता, सिलाई मशीन और डायपर जैसी वस्तुएं भी सस्ती हो गई हैं। दुकानदारों का मानना है कि इससे न केवल ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा बल्कि त्योहारों के मौसम में बाजार की रौनक भी बढ़ेगी। ग्रॉसरी का सामान खरीदने आए एक ग्राहक ने बताया कि जीएसटी कटौती का पूरा असर लागू होने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि दुकानदारों को एडजस्ट करने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि घी की कीमत पर तुरंत फायदा मिला है। एक पैकेट घी पर हमें 45 रुपए की बचत हुई।
ये भी पढ़ें-बिहार विधानसभा चुनाव: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा एलान; हर सीट पर खड़े होंगे गौ भक्त उम्मीदवार