Bihar News: तेज रफ्तार बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल; परिजनों में कोहराम
Purnia News: अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले से संबंधित किसी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के हलालपूर आदिवासी टोला के पास एसएच-99 मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के रजवैली गांव निवासी मो. जहीर के बेटे मो. मंजूर आलम (24) के रूप में की गई है। वहीं, घायल युवकों की पहचान मो. अख्तर (25) और मो. गरीब नवाज (30) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी और दोनों विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी बीच हलालपूर आदिवासी टोला के पास एसएच-99 पर दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायल तीनों युवकों को अमौर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां मंजूर आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मो. अख्तर और मो. गरीब नवाज का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर अमौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले से संबंधित किसी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।