फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: Car returning from wedding procession collided with railing of bridge, one died, 5 people injured

Bihar News: बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; एक व्यक्ति की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 06 Dec 2024 02:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया में बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Purnea News: Car returning from wedding procession collided with railing of bridge, one died, 5 people injured
मृतक वकील महतो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्णिया के धमदाहा स्टेट हाईवे पर बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में एक बराती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे।

विज्ञापन

 
हादसे से मौके पर मची अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक, यह घटना धमदाहा घाट के पास हुई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। चीख-पुकार मचाने वाले कार सवारों को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और घायलों के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन

 
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को आनन-फानन में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे में मारे गए 51 वर्षीय वकील महतो, रंगपुरा दक्षिण पंचायत के वार्ड-6 निवासी थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही उनके परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
परिजनों ने बताया कि मीरगंज के रंगपुरा गांव से बारात मधेपुरा गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद लौटते वक्त कार की रफ्तार बहुत तेज थी। धमदाहा घाट पुल पर पहुंचते ही गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से जा टकराई। पुल से टकराने के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बराती की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और फंसे हुए लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

 
पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में गाड़ी की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और परिजनों को सांत्वना दी जा रही है। वहीं, वकील महतो की मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने इस दर्दनाक हादसे के लिए गाड़ी की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों ने पुल और हाईवे पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed