{"_id":"67530f7dcd04cd6b8d033a3b","slug":"purnea-mother-of-two-children-committed-suicide-after-fight-with-her-lover-affair-started-with-wrong-number-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide In Love Affair: प्रेमी से झगड़े के बाद दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी, रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ था अफेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide In Love Affair: प्रेमी से झगड़े के बाद दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी, रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ था अफेयर
Fri, 06 Dec 2024 08:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:21 PM IST
सार
Purnea News: मृतका के देवर सानंद कुमार ने बताया कि दो साल पहले शिवा का अफेयर एक लड़के से शुरू हुआ था, जो गलती से रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ था। दोनों के बीच यह रिश्ता चोरी-छिपे चलता रहा... पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया जिले के सदर थानाक्षेत्र के कालीबाड़ी बंगाली टोला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बच्चों की मां ने प्रेमी से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिवा कुमारी दास (28) के रूप में हुई है, जो चेतन दास की पत्नी थी। घटना मंगलवार की शाम की है, जब घर पर अकेली शिवा ने शौचालय में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
प्रेमी से झगड़े के बाद लिया खौफनाक कदम
मृतका के देवर सानंद कुमार ने बताया कि दो साल पहले शिवा का अफेयर एक लड़के से शुरू हुआ था, जो गलती से रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ था। दोनों के बीच यह रिश्ता चोरी-छिपे चलता रहा, हालांकि पति ने इस पर कड़ी नजर रखी थी। मंगलवार को जब शिवा का पति चेतन दास दिल्ली गया हुआ था, तब शिवा ने अपने प्रेमी से बातचीत शुरू की। वह प्रेमी के साथ अपना जीवन बिताना चाहती थी, लेकिन प्रेमी ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और यह झगड़ा इतना बढ़ा कि शिवा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घर में केवल बच्चे थे
घटना के समय घर पर केवल शिवा के दो छोटे बच्चे मौजूद थे, जबकि उसके पति दिल्ली में कपड़े का व्यापार करने गए हुए थे। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मृतका के देवर और परिवार के सदस्य घर पहुंचे, जहां उन्होंने शिवा को शौचालय में दुपट्टे से लटका पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर आगे की जांच की जाएगी और मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
मृतका शिवा कुमारी के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी स्थिति बेहद दयनीय है। उनके परिवार में शोक का माहौल है। शिवा का पति घटना के बाद दिल्ली से लौटने के लिए रवाना हो गया है। वहीं, मायके वाले भी पूर्णिया के लिए आ रहे हैं।