{"_id":"66475945fd90475f0901361c","slug":"purnea-crime-fearless-criminals-shot-dead-sbi-csp-operator-fled-with-rs-6-lakh-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक की गोली मारकर की हत्या, छह लाख रुपये लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक की गोली मारकर की हत्या, छह लाख रुपये लेकर हुए फरार
Fri, 17 May 2024 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 May 2024 06:49 PM IST
सार
Purnea Crime: पूर्णिया में एक सीएसपी संचालक पर बदमाशों ने गोलीबारी कर उसकी जान ले ली। उसके बाद लाखों रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस द्वारा भेजे गए चौकीदार पर बदमाशों ने कोई हमला नहीं किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीएसपी संचालक की गोली मार कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी में एसबीआई के सीएसपी संचालक को बेखौफ अपराधियों ने छिनैती के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही बदमाश सीएसपी संचालक का रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के बनमनखी के क्षेत्र के रसाढ़ गांव की है। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर चौकीदार के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक सीएसपी संचालक की पहचान रसार गांव निवासी सुभाष कुमार मिश्रा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि सुभाष मिश्रा अपने ही रसाढ़ गांव में भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर में सीएसपी का रुपया निकालने के लिए बनमनखी भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा गए थे। करीब छह लाख रुपये बैंक से निकाले, जिसकी जानकारी बनमनखी पुलिस को दी। पुलिस के आदेश पर एक चौकीदार भेजा गया था। चौकीदार और सीएसपी संचालक दोनों रुपये से भरा बैग लेकर रसाढ़ गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और हथियार दिखाकर रुपये से भरा बैग मांगने लगे। जब रुपये देने से मना किया तो अपराधियों ने दनादन तीन से चार गोली सीएसपी संचालक को मार दीं। इस हमले में सीएसपी संचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी के बाद परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। फिर आनन-फानन में सीएसपी संचालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी लाया गया। जहां जांच-पड़ताल के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृत घोषित होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।