{"_id":"66e430e8a513aa3d4b0d5840","slug":"purnea-after-love-marriage-lover-refused-to-recognize-woman-after-reaching-home-victim-cut-her-hand-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफा सनम: पहले किया प्रेम.. फिर रचाई शादी, बाद में पहचानने से मुकरा युवक; महिला ने गुस्से में काटी हाथ की नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफा सनम: पहले किया प्रेम.. फिर रचाई शादी, बाद में पहचानने से मुकरा युवक; महिला ने गुस्से में काटी हाथ की नस
Fri, 13 Sep 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:02 PM IST
सार
Purnea News: अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी की। फिर बंगाल के कोलकाता से पूर्णिया में प्रेमी के घर पहुंची, लेकिन उक्त शख्स ने महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने जान देने की नीयत से अपना हाथ काट लिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया जिले में एक महिला ने अपने प्यार की खातिर अपने प्रेमी के घर के सामने ही खुदकुशी की नीयत से हाथ काट लिया। उसके बाद महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। यह घटना जिले के सदर थानाक्षेत्र के गुलाबबाग चौहान टोला की है। महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे अपने साथ रहने के लिए बुलाया था। जब वह साथ में रहने के लिए यहां आई तो कुछ दिन के बाद ही प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। लेकिन अब इस प्रेम कहानी में एक मोड़ आ गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी के घर पहुंची कोलकाता निवासी प्रेमिका कंचन देवी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। शादी के कुछ साल के बाद से पूर्णिया सदर थाना गुलाबबाग चौहान टोला वर्मा प्रसाद कय्यर के सोनू कुमार कय्यर (23) से प्यार करती थी। प्रेमी ने प्यार का हवाला देकर बहला-फुसलाकर पहले पति से छुड़वाया, उसके बाद शादी कर कोलकाता से पूर्णिया बुला लिया। महिला जब प्रेमी के घर पहुंची तो वह अपनी बात से मुकर गया और उसने महिला को घर में रखने से मना कर दिया। उसके बाद महिला ने खुदकुशी की नीयत से हाथ काट लिया, जिससे वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गई। उसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल महिला को बेहोशी की हालत में पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया। जहां महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि मैंने अपने तीन बच्चों और अपने पति को छोड़कर डेढ़ साल पहले सोनू कय्यर के प्यार में पड़कर शादी की। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 10 दिन पूर्व ही सोनू ने मुझको पूर्णिया बुलाया। पूर्णिया आने के बाद सोनू ने हमको पहचाने से ही इनकार दिया और घर से निकाल कर वह फरार हो गया। उसके बाद मैंने आत्महत्या की नीयत से हाथ काट लिया। वहीं, सदर थाना पुलिस महिला के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन