फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea: After love marriage, lover refused to recognize woman after reaching home, victim cut her hand

बेवफा सनम: पहले किया प्रेम.. फिर रचाई शादी, बाद में पहचानने से मुकरा युवक; महिला ने गुस्से में काटी हाथ की नस

Fri, 13 Sep 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Sep 2024 06:02 PM IST
सार

Purnea News: अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी की। फिर बंगाल के कोलकाता से पूर्णिया में प्रेमी के घर पहुंची, लेकिन उक्त शख्स ने महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने जान देने की नीयत से अपना हाथ काट लिया। पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Purnea: After love marriage, lover refused to recognize woman after reaching home, victim cut her hand
पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले में एक महिला ने अपने प्यार की खातिर अपने प्रेमी के घर के सामने ही खुदकुशी की नीयत से हाथ काट लिया। उसके बाद महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। यह घटना जिले के सदर थानाक्षेत्र के गुलाबबाग चौहान टोला की है। महिला का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे अपने साथ रहने के लिए बुलाया था। जब वह साथ में रहने के लिए यहां आई तो कुछ दिन के बाद ही प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। लेकिन अब इस प्रेम कहानी में एक मोड़ आ गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी के घर पहुंची कोलकाता निवासी प्रेमिका कंचन देवी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। शादी के कुछ साल के बाद से पूर्णिया सदर थाना गुलाबबाग चौहान टोला वर्मा प्रसाद कय्यर के सोनू कुमार कय्यर (23) से प्यार करती थी। प्रेमी ने प्यार का हवाला देकर बहला-फुसलाकर पहले पति से छुड़वाया, उसके बाद शादी कर कोलकाता से पूर्णिया बुला लिया। महिला जब प्रेमी के घर पहुंची तो वह अपनी बात से मुकर गया और उसने महिला को घर में रखने से मना कर दिया। उसके बाद महिला ने खुदकुशी की नीयत से हाथ काट लिया, जिससे वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गई। उसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल महिला को बेहोशी की हालत में पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचाया। जहां महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
पीड़ित महिला ने बताया कि मैंने अपने तीन बच्चों और अपने पति को छोड़कर डेढ़ साल पहले सोनू कय्यर के प्यार में पड़कर शादी की। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 10 दिन पूर्व ही सोनू ने मुझको पूर्णिया बुलाया। पूर्णिया आने के बाद सोनू ने हमको पहचाने से ही इनकार दिया और घर से निकाल कर वह फरार हो गया। उसके बाद मैंने आत्महत्या की नीयत से हाथ काट लिया। वहीं, सदर थाना पुलिस महिला के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed