फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Nitish Cabinet Expansion Who is Vijay Mandal of Seemanchal who has been made minister

Nitish Cabinet Expansion: मंत्री बनाए गए सीमांचल के विजय मंडल कौन हैं? इस पार्टी में रह चुके हैं विधायक

Wed, 26 Feb 2025 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 06:11 PM IST
सार

Who is Vijay Mandal: राजनीति के सफर में एक ऐसा नाम जिसने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि में कभी पीछे मुड़ना नहीं सीखा। ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति जिसे हर पार्टी ने जीत की गारंटी माना। वो हैं सिकटी भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की कैबिनेट के विस्तार में विजय कुमार मंडल मंत्री बनाए गए।

विज्ञापन
Nitish Cabinet Expansion Who is Vijay Mandal of Seemanchal who has been made minister
विजय कुमार मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट परिषद में विधायक विजय कुमार मंडल को शामिल किया गया है। विजय कुमार मंडल को खुश और एनडीए गठबंधन को मजबूत करने और ओबीसी वोटरों को साधने के लिए मंत्री बनाया गया है। विजय कुमार मंडल अररिया के सिकटी विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और ओबीसी वोटरों में काफी पकड़ रखते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि साल 2000 ई में राबड़ी देवी के कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं। उनके शामिल होने से भाजपा एनडीए गठबंधन को ओबीसी वोटरों को साधने में मदद मिलेगी। विजय मंडल रामविलास पासवान का भी दुलारा रह चुके हैं और लोजपा से भी विधायक रह चुके हैं। पहली बार आनंद मोहन की पार्टी से ही विधायक का चुनाव लड़ा था, जिसमें जीत भी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1995 में आनंद मोहन की पार्टी से जीत दर्ज करने वाले विजय कुमार मंडल को लालू यादव ने राजद में शामिल कर लिया था। लेकिन अगली बार उन्होंने जब टिकट नहीं मिला तो वो निर्दलीय मैदान में कूदे और वर्ष 2000 के चुनाव में वो निर्दलीय जीते थे, जिसके बाद राजद फिर एक बार उन्हें अपने साथ लेकर गई और बिहार सरकार में राज्यमंत्री बनाया। विजय कुमार मंडल अररिया के सिकटी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर जीते हैं। पहली बार उन्होंने 1995 में बिहार विधानसभा चुनाव जीता था, जब यह अररिया विधानसभा हुआ करता था। तब उन्होंने आनंद मोहन की बिहार पिपुल्स पार्टी से चुनाव लड़ा था और आनंद मोहन की पार्टी से बिहार में जीत दर्ज करने वाले इकलौते विधायक बने थे। 




विजय कुमार मंडल रामविलास पासवान का भी काफी करीबी थे। विजय कुमार मंडल ने रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा से भी चुनाव लड़ा और सिकटी विधानसभा से जीत हासिल की। तब तत्कालीन विधायक प्रदीप कुमार सिंह अररिया से सांसद बने थे और सिकटी की सीट खाली हुई थी। विजय कुमार मंडल को जिस दल ने अपने साथ लिया, उसे फायदा ही हुआ। विजय कुमार मंडल 2015 और 2020 के विधानसभा में भाजपा की ओर से लड़कर विधायक बने। वर्तमान नीतीश सरकार में वो मुख्य सचेतक की भूमिका में हैं।

हालांकि ऐसा माना जाता है कि वो पार्टी से नाराज भी चल रहे थे, जिसके बाद अब उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी भी उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करेगी। विधायक विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाकर भाजपा व एनडीए सरकार एकसाथ कई जातियों को साधेगी। विजय कुमार मंडल केवट जाति से ताल्लुक रखते हैं। सीमांचल की राजनीति में विजय कुमार मंडल की मजबूत पकड़ बतायी जाती है। भाजपा अपने इस फैसले से बिहार के अति पिछड़ा वोटरों तक अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed