फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Missing from duty proved costly for junior engineer

Kishanganj: ड्यूटी से गायब रहना कनीय अभियंता को पड़ा महंगा, डीएम ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Wed, 17 Apr 2024 10:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Apr 2024 10:43 AM IST
सार

Kishanganj: किशनगंज में कार्यरत एक कनीय अभियंता को ड्यूटी से गायब रहने पर डीएम तुषार सिंगला ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Missing from duty proved costly for junior engineer
कनीय अभियंता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में कार्यरत एक कनीय अभियंता को ड्यूटी से गायब रहना महंगा पड़ गया है। दरअसल लोकसभा आम चुनाव अन्तर्गत किशनगंज जिले में दिनांक 26 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न करवाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रर्वतन संबंधी कई कार्य किये जा रहे है। इसी क्रम में जिले में विभिन्न स्टैटिक निगरानी दल का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


वरीय अधिकारी की जांच के क्रम में पाया गया कि दिघलबैंक मुख्य सड़क पर निर्मित चेक पोस्ट पर द्वितीय पाली में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी वशी रेजा जो नगर पंचायत बहादुरगंज के कनीय अभियंता है वो अनुपस्थित पाये गये है। उनके इस कर्तव्यहीनता एवं निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही के कारण उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने कही ये बात
इसपर डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि इसके साथ ही निलंबित अवधि में वशी रेजा का मुख्यालय स्थापना शाखा समहारणालय परिसर निर्धारित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed