{"_id":"67b0b8a201307968b703909d","slug":"kishanganj-substandard-material-is-being-used-in-bridge-being-built-at-cost-of-rs-1-68-crore-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देख लो सरकार: 1.68 करोड़ की लागत से बन रहे पुल में घटिया सामग्री का हो रहा इस्तेमाल, विरोध करने पर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देख लो सरकार: 1.68 करोड़ की लागत से बन रहे पुल में घटिया सामग्री का हो रहा इस्तेमाल, विरोध करने पर मिली धमकी
Sat, 15 Feb 2025 09:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:24 PM IST
सार
Kishanganj Bridge Construction: 1.68 करोड़ की लागत से बन रहे पुल में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी भी मिल रही है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में किशनगंज जिले के बगलबाड़ी पंचायत के सिंघिया चकंदरा में एक करोड़ 68 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बन रहे पुल में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मस्जिदगढ़ से सिंघिया चकंदरा जाने वाली जीटीएनएसवाई सड़क पर राज्य योजना के तहत यह पुल बनाया जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य रफीक आलम, पूर्व उप मुखिया अब्दुल हक और तनवीर उसमानी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं कर रहा है। निर्माण में घटिया बालू, सीमेंट और अन्य निम्न स्तर की सामग्री का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
गंभीर आरोप यह भी है कि जब ग्रामीण इस घटिया निर्माण का विरोध करते हैं, तो संवेदक के मुंशी उन्हें रंगदारी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विशाल राज से इस मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग के सहायक अभियंता का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है और वे स्थल की जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। इस पूरे प्रकरण ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।